spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल हुआ पूरा, जानें...

भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल हुआ पूरा, जानें कहां और कब से संचालित होगी रेल

fok-media-samman-samaroh


Vande Bharat Train: भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनकर तैयार है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इसकी टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि किस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन पीएम नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को जोड़े में चलाना होता है, इसलिए दूसरी ट्रेन भी बनाई जा रही है, जो 10 अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी।


दोनों ट्रेनें तैयार होने के बाद रूट का चयन करके इसे शुरू किया जाएगा।वहीं, पिछले कुछ वक्त से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि पहले स्लीपर ट्रेन दिल्ली से पटना या फिर दिल्ली से बनारस की बीच चलाई जाएगी। कुछ रिपोर्टर्स में दिल्ली से कोलकाता के बीच भी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का दावा किया गया था।


180 किमी/घंटे की रफ्तार से हुआ ट्रायल


इसके साथ ही ये भी कहा गया कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अक्टूबर के अंत में पटरी पर दौड़ सकती है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निर्माण बीईएमएल (BEML) द्वारा किया गया है। ट्रेन की बॉडी हाई ग्रेड ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील से बनी है, जो इसे मजबूत और सुरक्षित बनाती है। इसे 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसका ट्रायल 180 किमी/घंटे की रफ्तार पर किया गया है। 


कई सुविधाओं से लेस है ट्रेन


कोच का इंटीरियर बहुत ही आकर्षक और आधुनिक है, जिसमें बेहतर लाइटिंग और सुंदर डिजाइन है। बर्थ को राजधानी एक्सप्रेस से भी ज्यादा आरामदायक बनाने पर ध्यान दिया गया है। स्वचालित दरवाजे, टच-फ्री बायो-वैक्यूम टॉयलेट, और सीसीटीवी कैमरे जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular