HomeUTTAR PRADESHभारतीय रेलवे त्योहारी सीजन में शुरू करेगा 12000 स्पेशल ट्रेनें, अब सफर...

भारतीय रेलवे त्योहारी सीजन में शुरू करेगा 12000 स्पेशल ट्रेनें, अब सफर होगा और आसान


Special Trains: देशभर में त्योहार के सीजन को लेकर लोग जोरों-शोरों से तैयारियां कर रहे हैं। वहीं रेवले भी इसे ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी कर रहा है। त्योहारों पर लोग अपने घर आराम से और सुरक्षित पहुंचे इसके लिए भारतीय रेलवे ने पिछले साल के मुकाबले इस साल और ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है।


12000 स्पेशल ट्रेनें होगी संचालित


छठ और दिवाली के लिए ट्रेन की संचालन पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन त्योहारों पर पिछले साल हमने 7,500 स्पेशल ट्रेनें संचालित की थीं। वहीं, इस बार हम अपनी क्षमता को और भी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार छठ और दिवाली पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंडियन रेलवे का लक्ष्य करीब 12000 स्पेशल ट्रेन चलाने का है।


दरअसल, दिवाली और छठ पूजा के मौके पर दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों से उत्तर प्रदेश और बिहार समेत अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। इस दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ नजर आती है। स्टेशनों पर उमड़ने वाली इस भीड़ को देखते हुए ही रेलवे ने इस साल बीते साल से ज्यादा ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।


कब से शुरू होगा संचालन


अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि इंडियन रेलवे की ओर से अभी तक 10,000 स्पेशल ट्रेनों की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। छठ-दिवाली के लिए चलाई जाने वाली इन स्पेशल ट्रेनों में 150 ट्रेनें पूरी तरह से अनारक्षित कैटेगरी की होंगी और ये ट्रेनें अंतिम समय में चलाई जाएंगी। टाइमलाइन के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 अक्टूबर, 2025 से शुरू होगा और 15 नवंबर तक ये सुविधा जारी रहेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read