HomeUTTAR PRADESHभगवान विष्णु वाली टिप्पणी पर CJI गवई की सफाई, कहा- मैं सभी...

भगवान विष्णु वाली टिप्पणी पर CJI गवई की सफाई, कहा- मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं


Bhushan Ramakrishna Gavai Controversy: मध्य प्रदेश के खजुराहो स्थित भगवान विष्णु की प्रतिमा को लेकर अपनी टिप्पणी के बाद उठे विवाद के बाद चीफ जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना पर कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उनकी इस सफाई के बाद ये विवाद कुछ हद तक शांत होता नजर आ रहा है।


तुषार मेहता ने किया सीबीआई का सपोर्ट


केंद्र सरकार के वकील सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी सीजेआई का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि वह सीजेआई को 10 साल से जानते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचनाओं पर भी टिप्पणी की। तुषार मेहता ने कहा कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है, लेकिन सोशल मीडिया पर अनुचित प्रतिक्रिया अक्सर देखने को मिलती है। उन्होंने ये भी कहा कि चीफ जस्टिस हर धर्म से जुड़े स्थानों पर जाते हैं और उन जगहों का सम्मान भी करते हैं।


सोशल मीडिया है बेलगाम घोड़ा- कपिल सिब्बल


इस मामले को वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि सोशल मीडिया एक बेलगाम घोड़ा बन चुका है और इसका खामियाजा हम हर रोज भुगतते हैं। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि नेपाल में जो कुछ हुआ, उसके पीछे सोशल मीडिया भी एक कारण था। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read