HomeUTTAR PRADESHदिल्ली को फिर मिली बम से उड़ाने पर धमकी, निशाने पर CM...

दिल्ली को फिर मिली बम से उड़ाने पर धमकी, निशाने पर CM सचिवालय और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज


Delhi Bomb Threat: देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को एक बम धमकी के ईमेल ने हड़कंप मचा दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (CM सचिवालय) और प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MSMC) को बम से उड़ाने का एक धमकी भरा ईमेल मिला है। धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम डिस्पोजल स्क्वायड, स्निफर डॉग्स और फायर टेंडर तैनात कर दिए।


बम से उ़ड़ाने की मिली धमकी


दरअसल, मंगलवार सुबह करीब 12 बजे मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MSMC) के डीन के इनबॉक्स में एक ईमेल मिला। जिसमें लिखा था कि कॉलेज में दोपहर 2:45 बजे और CM सचिवालय में 3:30 बजे विस्फोट हो सकता है। ईमेल में किसी राजनीतिक मुद्दे का भी जिक्र किया गया था। इस धमकी की खबर मिलते ही पुलिस नेदोनों स्थानों पर तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। इसके अलावा दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) को भी अलग से एक कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद कई फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे।


वहीं, दिल्ली पुलिस के डीसीपी (सेंट्रल) निधिन वाल्सन ने बताया ‘ईमेल किसी विशेष राज्य के राजनीतिक मुद्दों पर केंद्रित था और इसमें बम प्लांट करने का दावा किया गया था। हालांकि, दिल्ली का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन हमने इसे गंभीरता से लिया। अलग-अलग टीमें गठित की गईं और सर्च जारी है।” सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के एडिशनल डीसीपी और आईपी एस्टेट थाने के एसएचओ ने सीएम सचिवालय का निरीक्षण किया, जबकि साइबर सेल ईमेल के ओरिजिन की जांच कर रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read