HomeUTTAR PRADESHचूहों के काटने से दो बच्चों की मौत, सीएम बोले- दोषियों के...

चूहों के काटने से दो बच्चों की मौत, सीएम बोले- दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी


Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती दो नवजात बच्चों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रखा दिया। आरोप है कि इलाज के दौरान दो बच्चों को चूहे ने काट लिया था। जिसके बाद दोनों बच्चों की मौत हो गई। इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संज्ञान लिया। साथ ही अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाली दो नर्सों को निलंबित भी कर दिया गया है। 


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर एमवाय अस्पताल में नवजात शिशुओं की हुई मृत्यु को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस तरह की घटनाएं न हो  इसके लिए समस्या का स्थाई समाधान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गंभीर घटना एवं लापरवाही के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, कलेक्टर को निर्देश दिए है कि इस प्रकरण में उच्च स्तरीय जाँच करायी जाये और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


अस्पताल प्रशासन ने दी सफाई


इस मामले पर अस्पताल के अधीक्षण अशोक यादव ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों नवजात जन्म से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे और उनकी शारीरिक संरचना पूरी तरह विकसित नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि मौत का कारण चूहों के काटने से नहीं, बल्कि गंभीर बीमारियां और ब्लड इंफेक्शन रहा।  बावजूद इसके, अस्पताल प्रशासन ने मान लिया कि एनआईसीयू में चूहों की समस्या है।  इसी वजह से पेस्ट कंट्रोल एजेंसी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read