HomeUTTAR PRADESH‘प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं’ सदन में जमकर...

‘प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं’ सदन में जमकर बरसे सीएम नायब सैनी


नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष के धैर्य की परीक्षा लेने में कोई कसर नहीं छोड़ीहै। उन्होंने कहा कि विपक्ष के इस प्रस्ताव का तथ्यों से भरा,बड़ा सटीक जवाब संसदीय कार्य मंत्री ने दिया। अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का एलान हमनें 18अक्टूबर 2024को पहली कैबिनेट के बाद किया। मैंने कहा था अपराधी या तो सुधर जाएं या हम सुधार देंगे।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों ना हो यदि कानून तोड़ेगा तो उसे बख़्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में कैदियों की हैसियत नहीं,कानून की हुकूमत चलती है। प्रदेश के प्रमुख अपराधों की संख्या में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। विपक्ष के साथियों ने कानून व्यवस्था को लेकर उंगली उठाई। 2014से पहले नागरिक को FIR  तक दर्ज कराने से रोका जाता है। हरियाणा की जनता का हरियाणा पुलिस पर आज भरोसा बढ़ा है।


कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम नायब सैनी


सीएम नायब सैनी ने कहा कि 2014में जब हमारी सरकार बनी ,तब प्रदेश पर कन्या भ्रूण हत्या का कलंक लगा हुआ था। हमने सरकार बनाते ही इस कलंक को धोने का काम किया। 22जनवरी 2015को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरुआत की। जिससे प्रदेश में लिंगानुपात 871से बढ़कर 910हुआ। वर्ष 2004में प्रदेश में 386बलात्कार की घटनाएं घटी है। 2014में जब कांग्रेस ने सत्ता को छोड़ा, तब यह संख्या बढ़कर 1174हो गई। कांग्रेस के 10साल के शासन में यह बलात्कार की घटनाएं तीन गुना बढ़ी। अपने शासनकाल में कांग्रेस ने केवल एक महिला थाना खोला।


प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं- मुख्यमंत्री


सीएम नायब सैनी ने कहा कि 10अप्रैल 2008को पुलिस थाना रोहतक में पांच पुलिसकर्मियों ने एक महिला का थाने के अंदर ही बलात्कार किया। 40दिन वह महिला अपनी शिकायत लेकर दफ्तरों के दर-दर चक्कर काटती रही है। उसकी व्यथा ना तो किसी पुलिस वाले ने सुनी और ना ही किसी MP या MLA  ने सुनी। अखबारों में जब उसे महिला की व्यथा सुर्खियां बनने लगी तब 31मई 2008को FIR लिखी गई। इसके बावजूद सुनवाई न होने के कारण 9जून 2009को उसे महिला ने पंचकुला डीजीपी ऑफिस के सामने जहर पीकर आत्महत्या की है। 20जुलाई 2013को इस केस में हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को बलात्कार की सजा सुनाई


सीएम नायब सैनी ने कहा कि यमुनानगर में एक नाबालिक लड़की की 20सितंबर 2024को बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। हमारी पुलिस ने तत्परता से काम करते हुए 24घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया। 15मई 2025को उस दोषी को फांसी की सजा भी सुनाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में तीन नए आपराधिक कानून लागू किये। जिसके परिणाम स्वरुप बलात्कार के दोषी को फांसी की सजा का प्रावधान हुआ। हमारी सरकार ने अनेक आरोपियों को ऐसे कई केसों में सात आठ महीने के भीतर ही 20-20साल के आजीवन कारावास की सजा दिलाने का किया काम


सीएम नायब सैनी ने कहा कि 2012में पूर्व मुख्यमंत्री के शहर रोहतक में अपना घर में रहने वाली छोटी-छोटी बच्चियों पर वहां की मैनेजर पुलिसकर्मियों को बुलाकर ज़ुल्म ढाये। कुछ बच्चियों ने दिल्ली जाकर नेशनल चाइल्ड राइट कमीशन को शिकायत दी। कमीशन ने संज्ञान लेते हुए 8में 2012को रोहतक टीम भेजी।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read