HomeUTTAR PRADESHडोडा में बादल फटने से हाहाकार, 10 मकान सैलाब में बहे; रेस्क्यू...

डोडा में बादल फटने से हाहाकार, 10 मकान सैलाब में बहे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


Doda Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है, इस प्राकृतिक आपदा में पहाड़ों से आए सैलाब ने कम से कम 10मकानों को बहा दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय प्रशासन, सेना, NDRF और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं, लेकिन खराब मौसम और भूस्खलन ने इन प्रयासों को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।


डोडा जिले में फटा बादल


डोडा जिले में बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। भारी बारिश और पहाड़ों से आए मलबे ने नदी-नालों का रुख बदल दिया। जिसके कारण कई मकान, सड़कें और अन्य ढांचे तबाह हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, सैलाब इतनी तेजी से आया कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।  डोडा में कम से कम 10मकान पूरी तरह बह गए हैं। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि कई लोगों की मौत की आशंका भी जताई जा रही है। प्रभावित इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं ठप हो गई हैं, जिससे राहत कार्यों में और जटिलता बढ़ रही है।


 रेस्क्यू और राहत कार्य


आपदा की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और सेना की डेल्टा फोर्स भी बचाव कार्य में सहयोग कर रही है। हेलीकॉप्टरों की मदद से प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन खराब मौसम और सड़कों के बह जाने से राहत दल को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ टीमें पैदल ही प्रभावित इलाकों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read