spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘गलत नीतियों और भ्रष्ट कामों के खिलाफ सबसे मुखर आवाज 'AAP' की...

‘गलत नीतियों और भ्रष्ट कामों के खिलाफ सबसे मुखर आवाज ‘AAP’ की है’ सौरभ भारद्वाज पर ईडी की रेड पर बोले अरविंद केजरीवाल

fok-media-samman-samaroh


Delhi News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारद्वाज के घर ED की रेड मोदी सरकार द्वारा एजेंसीज के दुरुपयोग का एक और मामला है।


सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड मोदी सरकार द्वारा एजेंसीज के दुरुपयोग का एक और मामला है। मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई है। जिस तरह ‘AAP’ को टारगेट किया जा रहा है, ऐसे इतिहास में किसी पार्टी को नहीं किया गया। उन्होंने लिखा ‘AAP’ को इसलिए टारगेट किया जा रहा है क्योंकि मोदी सरकार की ग़लत नीतियों और भ्रष्ट कामों के खिलाफ सबसे मुखर आवाज ‘AAP’ की है। मोदी सरकार हमारी आवाज़ दबाना चाहती है। ये कभी नहीं होगा। ‘AAP’ बीजेपी की इन रैडों से डरने वाली नहीं। हम हमेशा की तरह देश हित में गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ आवाज़ उठाते रहेंगे।


देश के सामने आ गया कि प्रधानमंत्री की डिग्री फर्जी है- AAP नेता मनीष सिसोदिया


AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ईडी की छापेमारी पर AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, “सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी के पीछे एकमात्र कारण यह है कि कल प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ। देश के सामने आ गया कि प्रधानमंत्री की डिग्री फर्जी है। देश के सामने आ गया कि प्रधानमंत्री ने डिग्री को लेकर झूठ बोला। प्रधानमंत्री की डिग्री के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ईडी सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी कर रही है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular