HomeUTTAR PRADESHकैथल में रोडवेज बस से टकराई पिकअप, 4 लोगों की दर्दनाक मौत;...

कैथल में रोडवेज बस से टकराई पिकअप, 4 लोगों की दर्दनाक मौत; कई घायल


Kaithal Road Accident: हरियाणा के कैथल में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां हरियाणा रोडवेज बस से एक कार टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही 7 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।


कैथल में सोमवार सुबह एक कार हरियाणा रोडवेज की बस से टकरा गई। हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पंजाब के बठिंडा से लोग कार में सवार होकर पिहोवा में गुरुद्वारा में होने वाले एक कार्यक्रम में जा रहे थे। जैसे ही वे गांव क्योड़क के पास पहुंचे तो कार की बस से टक्कर हो गई। इसके बाद कार पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मृतकों की हुई पहचान


मृतकों की पहचान पंजाब राज्य के गांव फरीदकोट गांव रामेआला निवासी 62 वर्षीय नरेंद्र कुमार, 57 वर्षीय हकीकत सिंह, 67 वर्षीय काकू सिंह और 60 वर्षीय मक्खन सिंह के रूप में हुई। वहीं घायलों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read