spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘हम पैसा भेजते हैं, उसमें से ज़्यादातर हिस्सा लूट लिया जाता है’...

‘हम पैसा भेजते हैं, उसमें से ज़्यादातर हिस्सा लूट लिया जाता है’ TMC पर पीएम मोदी का वार

fok-media-samman-samaroh


PM Modi in West Bengal: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में विभिन्न मेट्रो रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया।प्रधानमंत्री मोदी ने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।


पीएम मोदी ने कहा कि मैं ऐसे समय में कोलकाता आया हूं जब दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुमारटोली में मां दुर्गा की प्रतिमा बन रही है, बड़ा बाजार से लेकर पार्क स्ट्रीट तक, कोलकाता को नए रंगों और भव्यता से सजाया जा रहा है। जब आस्था और उत्साह के साथ विकास का उत्सव भी जुड़ जाता है, तो खुशी दोगुनी हो जाती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जनसंख्या की दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है, इसलिए जब तक पश्चिम बंगाल की ताकत नहीं बढ़ेगी, विकसित भारत की यात्रा सफल नहीं होगी क्योंकि भाजपा का दृढ़ विश्वास है, भाजपा का मानना ​​है कि बंगाल के उत्थान से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा, इसलिए पिछले 11 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए हर संभव मदद की है।


बंगाल में विकास कार्यों के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती हैपीएम मोदी


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि “बंगाल में विकास कार्यों के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है, चुनौती ये है कि बंगाल के लिए जो पैसा हम सीधे राज्य सरकार को भेजते हैं, उसमें से ज़्यादातर हिस्सा लूट लिया जाता है। वो पैसा TMC कैडर पर खर्च होता है, यही वजह है कि गरीब कल्याण की कई योजनाओं में बंगाल देश के दूसरे राज्यों से पीछे है।


 


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular