HomeUTTAR PRADESHकोटा को मिला नया हवाई अड्डा, ओडिशा में 6 लेन रिंग रोड...

कोटा को मिला नया हवाई अड्डा, ओडिशा में 6 लेन रिंग रोड की सौगात; कैबिनेट ने दिखाई हरी झंडी


Cabinet Meeting: मंगलवार 19अगस्त को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें दो अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। ये परियोजनाएं राजस्थान और ओडिशा में कनेक्टिविटी, व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी। राजस्थान के कोटा के बूंदी में एक नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दी गई है। तो वहीं, ओडिशा में भुवनेश्वर-कटक के बीच 6लेन रिंग रोड के निर्माण को हरी झंडी दिखाई गई है। इन परियोजनाओं पर कुल मिलाकर लगभग 10,000करोड़ रुपये का निवेश होगा।


कोटा-बूंदी में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट


बता दें, केंद्रीय कैबिनेट ने राजस्थान के कोटा-बूंदी में 1,507करोड़ रुपये की लागत से एक नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दी है। यह एयरपोर्ट 1089एकड़ के क्षेत्र में फैला होगा और इसमें 3200मीटर लंबा रनवे होगा। इसकी टर्मिनल बिल्डिंग 20,000वर्ग मीटर में बनाई जाएगी, जो प्रति वर्ष 20लाख यात्रियों की क्षमता रखेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस परियोजना को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है।


मालूम हो कि वर्तमान में कोटा का मौजूदा हवाई अड्डा पुराना है और केवल छोटे विमानों को संभालने में सक्षम है, जिसके कारण व्यावसायिक उड़ानों में दिक्कत होती है। नया एयरपोर्ट बनने से न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि व्यापार, पर्यटन और उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।


ओडिशा में भुवनेश्वर-कटक के बीच 6लेन रिंग रोड


इसके अलावा कैबिनेट ने ओडिशा में भुवनेश्वर और कटक को जोड़ने वाली 110.875किलोमीटर लंबी 6लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड रिंग रोड के निर्माण को भी मंजूरी दी है। इसकी लागत 8,307.74करोड़ रुपये है और इसे हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) के तहत विकसित किया जाएगा। यह रिंग रोड भुवनेश्वर बाईपास के रूप में कार्य करेगा और इसे आधुनिक एक्सप्रेसवे की तर्ज पर बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह रिंग रोड ट्रैफिक की समस्या को कम करेगा और दोनों शहरों के बीच आवागमन को आसान बनाएगा।


6 लेन रिंग रोड के बनने से व्यापारियों, उद्योगों और आम नागरिकों को तेज और सुरक्षित कनेक्टिविटी मिलेगी। यह भारत के सबसे बड़े सड़क परियोजनाओं में से एक है, जो क्षेत्रीय विकास और राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read