HomeUTTAR PRADESHखड़गे ने उपराष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार का किया ऐलान, SC के पूर्व...

खड़गे ने उपराष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार का किया ऐलान, SC के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को बनाया दावेदार


B. Sudarshan Reddy: भारत के 17वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस फैसले की घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 19अगस्त को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। यह फैसला विपक्षी दलों की एक बैठक के बाद लिया गया, जिसमें रेड्डी के नाम पर सर्वसम्मति बनी। मालूम हो कि उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 21अगस्त है। जबकि चुनाव 09सितंबर को होगा।


कौन हैं जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी?


बता दें, जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी भारत के सबसे सम्मानित और प्रगतिशील न्यायाधीशों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में जज के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की भूमिका भी निभाई। बाद में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। 


जगदीप धनखड़ का इस्तीफा


गौरतलब है कि यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफे के बाद हो रहा है। धनखड़ ने अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था, लेकिन विपक्ष ने दावा किया कि उनका इस्तीफा सरकार के दबाव के कारण हुआ। धनखड़ का कार्यकाल अगस्त 2027 तक था और उनका इस्तीफा भारतीय इतिहास में पहली ऐसी घटना है, जब किसी उपराष्ट्रपति ने कार्यकाल पूरा होने से पहले बिना राष्ट्रपति पद की दावेदारी के इस्तीफा दिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read