HomeUTTAR PRADESH'हम अपने हितों को तिलांजलि नहीं दे सकते' कृषि मंत्री शिवराज की...

‘हम अपने हितों को तिलांजलि नहीं दे सकते’ कृषि मंत्री शिवराज की अमेरिका को दो टूक


Shivraj Singh Lashesh Out On America: भारत के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान, ऑपरेशन सिंदूर, सिंधु जल समझौता और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर समेत कई मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट किया है। ट्रंप के टैरिफ वॉर के मुद्दे पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास रखता है लेकिन हम अपने हितों को तिलांजलि नहीं देंगे।


एक नीजि चैनल के कार्यक्रम में शिवराज सिंह ने कहा कि सिंधु जल समझौता कांग्रेस के नेहरू जी ने ऐतिहासिक अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सिंधु हमारी, झेलम हमारी, चिनाब हमारी और पानी दे दिया पाकिस्तान को दे दिया। 80फीसदी पानी पाकिस्तान को और नहर बनाने का पैसा भी दे दिया। पता नहीं क्या हुआ था नेहरू जी को, यह देश के किसानों के साथ ऐतिहासिक अन्याय हुआ था। लेकिन मोदी जी ने उस अन्याय को खत्म कर दिया। शिवराज सिंह ने कहा कि सिंधु समझौता स्थगित हो गया और सिंधु का पानी अब भारत के किसानों के काम आएगा।


भारत बहुत बड़ा बाजार: शिवराज सिंह


शिवराज सिंह ने कहा कि हम वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास रखते हैं। हम विश्व का कल्याण चाहते हैं लेकिन हम अपने हितों को तिलांजलि कभी नहीं देंगे। इसलिए कोई भी समझौता देश के हितों को ध्यान में रखकर ही किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने एक आग्रह किया है उसके लिए स्वदेशी मार्च निकाल रहा है, स्वदेशी अपनाओ। 144करोड़ भारतवासी, हम खुद इतने बड़े बाजार हैं कि दुनिया में कोई अगर बुरा करना चाहे तो हमारा कुछ नहीं बिगाड़ नहीं पाएगा। इसलिए देश स्वदेशी के रंग में रंग रहे हैं।


जनता के हित सुरक्षित करेंगे:


शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने आवाहन किया है कि देश स्वदेशी अपनाएं। आज यह स्वदेशी मार्च जाग उठा है, किसान निकल पड़े हैं, जनता निकल पड़ी है। हम आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्वदेशी अपनाएंगे। यह संकल्प लिया है लोगों ने, 144करोड़ भारतवासी, इससे बड़ा बाजार हमारे लिए क्या हो सकता है। इसलिए कोई हमें आंख दिखाने की कोशिश ना करें। उन्होंने कहा कि भारत सर्व समर्थ है, हम अपनी जनता के हितों को सर्वथा सुरक्षित रखेंगे।  


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read