HomeUTTAR PRADESHयात्रीगण कृपया ध्यान दें...त्योहारी सीजन में रेलवे का नया ऑफर, एक साथ...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…त्योहारी सीजन में रेलवे का नया ऑफर, एक साथ टिकट बुकिंग पर 20% की छूट; जानें कब-कैसे मिलेगा फायदा


Indian Railway Scheme: भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के लिए एक नई और आकर्षक योजना शुरू की है, जिसका नाम है ‘राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम।’ इस योजना के तहत यदि यात्री अपनी आने और जाने की ट्रेन टिकट एक साथ बुक करते हैं, तो उन्हें रिटर्न जर्नी के बेस किराए पर 20% की छूट मिलेगी। यह स्कीम विशेष रूप से दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान यात्रियों को राहत देने और ट्रेनों में भीड़ को संतुलित करने के लिए शुरू की गई है।


राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम का उद्देश्य


रेलवे मंत्रालय के अनुसार, इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य त्योहारी सीजन में यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प प्रदान करना है। अक्सर त्योहारों के दौरान एक तरफ की यात्रा में भारी भीड़ होती है, जबकि वापसी की यात्रा में सीटें खाली रह जाती हैं। इस योजना के जरिए रेलवे न केवल यात्रियों को आर्थिक लाभ देना चाहता है, बल्कि ट्रेनों का दोनों दिशाओं में अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना चाहता है। जानकारी के अनुसार, यह स्कीम फिलहाल प्रयोगात्मक आधार पर लागू की गई है। 


स्कीम की मुख्य विशेषताएं


रेलवे ने बताया कि यदि यात्री अपनी आने और जाने की टिकट एक साथ बुक करते हैं, तो रिटर्न जर्नी के बेस किराए पर 20% की छूट दी जाएगी। खास बात यह है कि यह छूट केवल बेस किराए पर लागू होगी, न कि टैक्स, सर्विस चार्ज, सुपरफास्ट शुल्क या अन्य शुल्कों पर। बता दें, छूट का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर उपलब्ध ‘कनेक्टिंग जर्नी फीचर’ का उपयोग करना होगा, जो दोनों यात्राओं को लिंक करता है।


इसके अलावा बुकिंग 14 अगस्त 2025 से शुरू होगी।


 पहली यात्रा (Onward Journey): टिकट 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच की तारीखों के लिए बुक किए जा सकते हैं।


वापसी यात्रा (Return Journey): टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच की तारीखों के लिए बुक किए जा सकते हैं।


स्कीम का फायदा उठाने के लिए शर्तें का पालन


1. दोनों टिकट एक ही यात्री के नाम पर होने चाहिए।


2. टिकट कन्फर्म होने चाहिए; वेटिंग लिस्ट या RAC टिकटों पर छूट लागू नहीं होगी।


3. टिकट में कोई बदलाव या केंसिलिंग की अनुमति नहीं होगी, अन्यथा छूट लागू नहीं होगी।


यात्रियों को होंगे कई फायदे


रिटर्न टिकट पर 20% छूट से यात्रियों को त्योहारी सीजन में किफायती यात्रा का मौका मिलेगा। एक साथ बुकिंग करने से रिटर्न टिकट की किल्लत से बचा जा सकता है, जो त्योहारों के दौरान आम समस्या है। इसके अलावा यह स्कीम रेलवे को भीड़ को संतुलित करने में मदद करेगी।A

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read