spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHCM नीतीश ने की बड़ी घोषणा, बिहार टीचर भर्ती में स्थानीय लोगों...

CM नीतीश ने की बड़ी घोषणा, बिहार टीचर भर्ती में स्थानीय लोगों को मिलेगी प्राथमिकता

fok-media-samman-samaroh


Bihar Teacher Recruitment: बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी है। वहीं, चुनाव की तारीखों की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। दूसरी ओर, चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार राज्य की जनता के लिए एक के बाद एक घोषणाएं कर रहे हैं। फ्री बिजली, महिला आरक्षण, युवा आयोग के गठन, और कर्मचारियों की मानदेय राशि में बढ़ोतरी जैसे फैसलों के बाद अब सीएम नीतीश ने एक और घोषणा की है। सीएम नीतीश कुमार ने आज सोमवार को घोषणा की है कि अब बिहार में शिक्षक भर्ती में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।


सीएम ने एक्स पर दी जानकारी


CM नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती की गई है। शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (DOMICILE) को प्राथमिकता देने के लिए शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में जरूरी बदलाव करने का निर्देश दिया गया है। यह TRE-4 से ही लागू किया जाएगा। साल 2025 में TRE-4 और साल 2026 में TRE-5 का आयोजन किया जाएगा। वहीं, TRE-5 के आयोजन से पहले STET का आयोजन करने के निदेश भी दिए गए हैं।


कब होंगे विधानसभा चुनाव?


बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव आयोग जल्द ही बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर सकता है। राज्य में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि ये चुनाव कुल 243 सीटों के लिए होंगे और बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होगी। चुनाव में इस बार मुकाबला भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के NDA गठबंधन और राजद, कांग्रेस और कुछ अन्य दलों के महागठबंधन के बीच है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज और ओवैसी की AIMIM भी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular