HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तान पर भारतीय मिसाइलों का खतरा, हमलों से बचने के लिए बना...

पाकिस्तान पर भारतीय मिसाइलों का खतरा, हमलों से बचने के लिए बना रहा आतंकी कैंप


Pakistan Terror Camps: भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ लगातार जंग लड़ रही है और एक के बाद एक आतंकी मारे जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान अपने बचाव के लिए छोटे-छोटे आतंकी कैंप तैयार कर रहा है। पाकिस्तान 90 दिन के अंदर ही ऑपरेशन सिंदूर में नष्ट किए गए 15 आतंकी कैंप और लॉन्च पैड्स को दोबारा बना रहा है। ऐसे में ये कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की यह नई आतंकी रणनीति भारत के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।


पहलगाम हमले का दिया था जवाब


22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी कैंप्स को निशाना बनाया था, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT), और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के ठिकाने शामिल थे, और इस दौरान भारतीय सेना ने कई आतंकियों को मार गिराया था। बता दें कि इस हमले में लगभग 100 आतंकवादी मारे गए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान इन आतंकी कैंप्स को फिर से बनाने में जुट गया है।


इन जगहों पर बन रहे आतंकी कैंप


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में पाकिस्तान ने पीओके में 15 नए आतंकी कैंप और लॉन्च पैड्स बनाना शुरू कर दिया है। ये कैंप शारदी, केल, अथमुकाम, दुदनियाल, जुरा, तंदापानी, चकोठी, लिपा वैली, नय्याली और जांकोट में बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चपरार, शाकर्गढ़ और मसूर में एक ड्रोन सेंटर भी फिर से शुरू होने की संभावना बताई जा रही है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read