HomeUTTAR PRADESHराहुल गांधी का सरकार पर प्रहार, कहा

राहुल गांधी का सरकार पर प्रहार, कहा


Rahul Gandhi News: लोकसभा में विपक्ष और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भारत की आर्थिक स्थिति, रक्षा नीति और विदेश नीति को लेकर एक तीखा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि ‘भारत एक डेड इकोनॉमी है, आर्थिक-रक्षा और विदेश नीति तबाह हो चुकी है।’ यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है, जिसने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्ष के बीच एक नया वाकयुद्ध छेड़ दिया है। 


राहुल गांधी का बयान


राहुल गांधी ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब भारत आर्थिक और भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। दरअसल, हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 25फीसदी टैरिफ की घोषणा की। वहीं, राहुल गांधी का बयान ट्रंप का भारत को बर्बाद अर्थव्यवस्था कहने से जुड़े एक सवाल पर सामने आया। राहुल गांधी ने कहा ‘वह सही हैं। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के सिवाय हर कोई जानता है कि भारत की अर्थव्यवस्था बर्बाद अर्थव्यवस्था है। मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने तथ्य सामने रखा है। भाजपा ने अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है। भारत के सामने आज मुख्य मुद्दा है कि इस सरकार ने हमारी आर्थिक नीति को तबाह कर दिया। हमारी रक्षा नीति को तबाह कर दिया और हमारी विदेश नीति को तबाह कर दिया। वे देश को रसातल में ले जा रहे हैं।’


रक्षा नीति पर क्या बोले राहुल गांधी?


इसके अलावा राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की एक टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा ‘विदेश मंत्री कहते हैं कि हमारी शानदार विदेश नीति है। एक तरफ अमेरिका आपको गाली दे रहा है। दूसरी तरफ चीन आपके पीछे पड़ा हुआ है। पूरी दुनिया में आप प्रतिनिधिमंडल भेजते हैं तो पाकिस्तान की एक भी देश निंदा नहीं करता है।


राहुल गांधी ने रक्षा नीति को ‘तबाह’ बताते हुए विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के बाद की सरकारी कार्रवाइयों पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने सैन्य बलों को पर्याप्त स्वतंत्रता नहीं दी और अमेरिकी दबाव में सैन्य अभियानों को रोक दिया। यह आरोप ऑपरेशन सिन्‍दूर के दौरान कथित तौर पर अमेरिकी मध्यस्थता और डोनाल्ड ट्रंप के दावों से जुड़ा है, जिनमें ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने भारत-पाक तनाव को कम करने में मदद की।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read