HomeUTTAR PRADESHझमाझम बारिश में भीगी दिल्ली, जलभराव और जाम से धीमी पड़ी शहर...

झमाझम बारिश में भीगी दिल्ली, जलभराव और जाम से धीमी पड़ी शहर की रफ्तार


Delhi Traffic Jam: देश की राजधानी दिल्ली में 29 जुलाई मंगलवार की सुबह भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली-NCR के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे सड़कों पर घंटों जाम लगा रहा। वहीं, IMD ने दिल्ली के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली की संभावना भी जताई गई है। लेकिन इस बारिश ने जहां उमस भरे मौसम से लोगों को राहत दी। वहीं जलभराव और ट्रैफिक जाम ने दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं।


सड़कों पर भरा पानी


मंगलवार सुबह की बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रगति मैदान, पंचकुइयां रोड, ITO, देवली, और रोहिणी जैसे इलाकों में भारी बारिश से पानी भर गया है। प्रगति मैदान में सुबह 8:30 बजे तक 16.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग में 5.6 मिमी बारिश हुई। अन्य क्षेत्रों जैसे पुसा (10 मिमी), जनकपुरी (9.5 मिमी), और नजफगढ़ (2 मिमी) में भी बारिश ने सड़कों को तालाब में तब्दील कर दिया।


जलभराव की वजह से कई इलाकों में यातायात बाधित हो गया है। कई अंडरपास और प्रमुख सड़कें बंद हो गईं। पंचकुइयां रोड पर गाड़ियां पानी में डूबे नजर आई और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। दिल्ली-नोएडा और दिल्ली-गुरुग्राम मार्ग पर भी लंबा जाम लगा। वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी करते हुए लोगों से प्रभावित सड़कों से बचने की सलाह दी।  


मौसम विभाग की चेतावनी


IMD ने दिल्ली में मंगलवार को रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रेड अलर्ट लागू है। वहीं, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। जिससे तापमान 23 डिग्री से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read