HomeUTTAR PRADESHघर नाले पर...CM योगी ने ली चुटकी तो रवि किशन भी नहीं...

घर नाले पर…CM योगी ने ली चुटकी तो रवि किशन भी नहीं रहे पीछे, कहा


CM Yogi And Ravi Kishan Conversation: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। सीएम योगी ने मजाकिया लहजे में कहा कि रवि किशन ने रामगढ़ ताल क्षेत्र में नाले के ऊपर अपना घर बनाया है। अब अगर इससे जलजमाव की समस्या हुई तो कार्रवाई तय है। वहीं, अब इस बयान के जवाब में रवि किशन ने भी अपनी हाजिरजवाबी से माहौल को हल्का कर दिया। उन्होंने कहा ‘मैंने रात में चेक किया, अब आप भी खोज लें नाला। योगी जी ने मुझे टारगेट करके पूरे प्रदेश को संदेश दिया है। 


क्या है पूरा मामला?


बता दें, बीते दिन गोरखपुर में 253 करोड़ रुपये की 177 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर के विकास और स्वच्छता पर जोर देते हुए अतिक्रमण और जल निकासी की समस्या का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में गोरखपुर से सांसद रवि किशन की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि सांसद जी ने रामगढ़ ताल क्षेत्र में नाले के ऊपर मकान बनाया है।


सीएम योगी ने आगे कहा कि अब आधुनिक तकनीक की मदद से यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि नाले पर कहां-कहां निर्माण हुआ है। अगर जल निकासी में बाधा आई तो ‘एक बटन दबाकर नाला साफ कर दिया जाएगा।’ CM योगी के इस बयान ने माहौल को हल्का कर दिया और वहां मौजूद लोग ठहाके मारकर हंस पड़े। बता दें, इस हल्के-फुल्के तंज ने न केवल कार्यक्रम को रोचक बनाया, बल्कि एक जरूरी संदेश भी दिया कि अतिक्रमण और स्वच्छता के मुद्दे पर प्रशासन सख्त है।


रवि किशन का मजाकिया जवाब और संदेश


दूसरी तरफ, रवि किशन ने सीएम योगी के इस मजाकिया तंज का जनाब भी उसी तरह दिया। उन्होंने कहा ‘मैंने रात में चेक किया, अब आप भी खोज लें नाला।’ उन्होंने आगे कहा कि योगी जी ने उन्हें टारगेट करके पूरे प्रदेश को यह संदेश दिया है कि अतिक्रमण करने वाला कोई भी हो, उसे हटना ही पड़ेगा। रवि किशन ने इसे योगी जी की कार्यशैली की तारीफ के रूप में लिया। उन्होंने कहा ‘मैं एक अभिनेता और सांसद हूं। मेरे बारे में कोई बात वायरल हो जाती है, लेकिन इसका फायदा यह है कि लोग सतर्क हो जाते हैं।


अगर संदेश पहुंचाने के लिए मुझे तीर सहना पड़े, तो मैं तैयार हूं।’उन्होंने यह भी बताया कि उनके मकान को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) से मंजूरी मिली है। लेकिन बात मकान की नहीं, बल्कि संदेश की है। रवि किशन ने यह भी कहा कि सीएम का एक तीर 25 करोड़ जनता तक संदेश पहुंचाता है। क्योंकि लोग अब खुद ही अपने मकानों की स्थिति जांचने लगे हैं कि कहीं वे अतिक्रमण की जद में तो नहीं हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read