spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस,...

मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 लोगों की मौत

fok-media-samman-samaroh


Himachal Road Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबिक 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।


यह हादसा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट के पास हुआ। जहां सुबह 9 बजे करीब यात्रियों से भरी बस  अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।


सीएम ने हादसे पर जताया दुख


इस हादसे पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंडी ज़िला के सरकाघाट उपमंडल के मसेरन के निकट तारंगला में एचआरटीसी बस के खाई में गिरने से चार लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाने और उपचार दिलाने के लिए ज़िला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिये गये हैं। दुःख की इस घड़ी में, मैं दिवंगत जनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए, शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। साथ ही, सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular