HomeUTTAR PRADESHकौन हैं रामनाथ ठाकुर? जिनकी जेपी नड्डा से हुई मुलाकात से मची...

कौन हैं रामनाथ ठाकुर? जिनकी जेपी नड्डा से हुई मुलाकात से मची हलचल, क्या उपराष्ट्रपति की दावेदारी हुई पक्की?


Who Is Ramnath Thakur: इन दिनों देश की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है। हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से इस पद को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। वहीं, अब उपराष्ट्रपति पद के लिए कई बड़े नाम सामने आए हैं। लेकिन बिहार के दिग्गज नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर का नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। खास तौर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उनकी हालिया मुलाकात ने सियासी गलियारों में अटकलों को हवा दे दी है। तो आइए जानते हैं कि रामनाथ ठाकुर कौन हैं?


कौन हैं रामनाथ ठाकुर?


बता दें, रामनाथ ठाकुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘जननायक’ के नाम से मशहूर कर्पूरी ठाकुर के बड़े बेटे हैं। 03मार्च, 1950को बिहार के समस्तीपुर में जन्मे 74वर्षीय रामनाथ ठाकुर का राजनीतिक सफर लंबा और प्रभावशाली रहा है। वह वर्तमान में जनता दल (यूनाइटेड – JDU) के राज्यसभा सांसद और मोदी सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री हैं। रामनाथ ठाकुर ने अपने पिता कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 1989में राजनीति में कदम रखा।


रामनाथ ठाकुर का राजनीति सफर


उनके पिता ने वंशवाद का विरोध किया था, जिसके कारण रामनाथ ने अपने शुरुआती जीवन में सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी। हालांकि, बाद में उन्होंने बिहार की सियासत में अपनी जगह बनाई। जिसके बाद साल 1989में उन्हें बिहार विधान परिषद के लिए चुना गया। इसके बाद साल 1990में लालू प्रसाद यादव की पहली कैबिनेट में गन्ना मंत्री बने।


वही, साल 2005से 2010तक नीतीश कुमार की NDA सरकार में सूचना जनसंपर्क और भूमि सुधार विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे। साल 2020में नीतीश कुमार के नेतृत्व में JDU ने उन्हें राज्यसभा भेजा, जहां वह JDU संसदीय दल के नेता भी रहे। साल 2024में नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार में JDU कोटे से केंद्रीय राज्यमंत्री बने।


जेपी नड्डा से हुई मुलाकात


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद, NDA गठबंधन नए उम्मीदवार की तलाश में जुट गया है। 23 जुलाई को जेपी नड्डा ने दिल्ली में रामनाथ ठाकुर के स्वर्ण जयंती अपार्टमेंट स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात ने सियासी हलचल को तेज कर दिया, क्योंकि यह मुलाकात ठीक उस समय हुई जब उपराष्ट्रपति पद के लिए नामों पर चर्चा जोरों पर है। बता दें, नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले रामनाथ ठाकुर अति पिछड़े वर्ग से आते हैं। जिनकी साफ-सुथरी छवि और अनुभव उन्हें एक मजबूत नेता बनाते हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read