HomeUTTAR PRADESH'हमें गलत शव मिले' अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में मृतकों के परिवारों...

‘हमें गलत शव मिले’ अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में मृतकों के परिवारों ने किया दावा


Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे को बीते हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। हादसे में पीड़ित परिवरों को मृतकों के शव सौंप दिए गए हैं लेकिन, इंग्लैंड के दो परिवार के दावों ने भूचाल मचा दिया है। उनका कहना है कि उनकी डीएनए रिपोर्ट परिवार से मेल नहीं खा रहे हैं।


दोनों ब्रिटिश परिवारों का पक्ष रखने वाले वकील जेम्स हेली का कहना है कि 12 जून को हुए प्लेन क्रैश के बाद 12 शवों को ब्रिटेन भेजा गया था लेकिन, दो परिवार को मिले शवों का डीएनए अलग है।


प्लेन में बैठे 241 यात्रियों की गई थी जान


12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान A171 उड़ान भरने के कुछ सेकेंड बाद ही क्रैश हो गया था। विमान हादसा इतना भयानक था कि 1 यात्री को छोड़कर प्लेन में मौजूद सभी लोग जिंदा जल गए। उनके शवों को पहचान पाना भी मुश्किल हो गया था। ऐसे में ज्यादातर शवों का शिखान्त डीएनए सैंपल की मदद से की गई और डीएनए मैच होने के बाद शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए। 


एयर इंडिया पर भी लगे आरोप 


अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद टाटा ग्रुप ने पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपए के मुआवजे का ऐलान किया था। हालांकि, कई परिवारों का दावा है कि मुआवजा देने में आनाकानी की जा रही है। मुआवजे की प्रक्रिया को जानबूझकर जटिल बना दिया है। हालांकि, एयर इंडिया ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। एयरलाइन का कहना है कि हम पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजा देने की कोशिश कर रहे हैं। जरूरतमंद परिवारों को हादसे के फौरन बाद मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। बता दें कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद टाटा ग्रुप ने पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read