HomeUTTAR PRADESHहाई रेजोल्यूशन CCTV कैमरे से लैस होंगे स्कूल, सुरक्षा को लेकर CBSE...

हाई रेजोल्यूशन CCTV कैमरे से लैस होंगे स्कूल, सुरक्षा को लेकर CBSE ने उठाए बड़े कदम


High Resolution Camera In School:स्कूलों में सुरक्षा को लेकर CBSE ने एक बड़ा कद उठाया है। सीबीएसई ने स्कूलों में सुरक्षा को लेकर अपने उप-नियमों में बदलाव किया है। अब सभी स्कूलों के लिए यह जरूरी कर दिया गया है कि वे हाई-रेज़ोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाएं, जिनमें ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग की सुविधा हो। ये कैमरे स्कूल के प्रवेश और निकास द्वार, गलियारों, सीढ़ियों, सभी कक्षाओं, लैब, लाइब्रेरी, कैंटीन, स्टोर रूम, खेल मैदान और अन्य सामान्य क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। केवल टॉयलेट और वॉशरूम को इस नियम से बाहर रखा गया है। ये कैमरे रियल टाइम में रिकॉर्डिंग करेंगे, जिससे स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाई जा सकेगी।


सीबीएसई के नए नियम के अनुसार, ये कैमरे स्कूल के प्रवेश और निकास द्वारों, लॉबी, गलियारों, सीढ़ियों, कक्षा कक्षों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कैंटीन क्षेत्र, स्टोर रूम, खेल के मैदान और अन्य सामान्य क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। केवल शौचालय और वॉशरूम को इस नियम से बाहर रखा गया है।


सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता


सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों से रीयल टाइम निगरानी से स्कूलों में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता, असामाजिक गतिविधि या सुरक्षा उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई होगी। सीसीटीवी ने सभी स्कूलों को आदेश दिया है कि वे तय मानकों के मुताबिक उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे स्थापित करें और रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने का इंतजाम भी करें। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कैमरे हर वक्त सक्रिय रहें और रिकॉर्डिंग कभी बंद न हो।


स्कूलों की सुरक्षा प्राथमिकता


सीबीएसई ने साफ किया है कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रत्येक स्कूल की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसने सतर्क कर्मचारियों और तकनीक के उचित उपयोग द्वारा समर्थित एक सुरक्षित और सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनाने के लिए कहा गया है। बोर्ड ने शिक्षकों, कर्मचारियों, आगंतुकों, ठेकेदारों और छात्रों, सभी से इस लक्ष्य में योगदान की उम्मीद की गई की है। यह निर्देश सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को दिया गया है। स्कूलों को बोर्ड से अपनी संबद्धता बनाए रखने के लिए अद्यतन सुरक्षा उपायों का पूरी तरह से पालन करना जरूरी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read