HomeUTTAR PRADESHबिहार चुनाव के पहले जेडीयू ने ठोका दावा, महेश्वर हजारी बोलें- सीएम...

बिहार चुनाव के पहले जेडीयू ने ठोका दावा, महेश्वर हजारी बोलें- सीएम तो नीतीश कुमार ही बनेंगे


Bihar Elections: “जेडीयू फर्स्ट डिवीजन आए या थर्ड डिवीजन आए, सीएम तो नीतीश कुमार ही बनेंगे…” ये शब्द जेडीयू नेता महेश्वर हजारी के हैं। जो  जनता दल की अगुवाई वाली NDA गठबंधन सरकार में मंत्री हैं। वह बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं, और पहले भी कई मंत्रालयों की जिम्मेजारी संभाल चुके हैं। महेश्वर का यह बयान उस समय आया जब पूरे बिहार में यह चर्चा जोरों पर थी कि इस बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। हजारी के इन शब्दों से साफ है कि उन्हें नीतीश कुमार की बिहार में लोकप्रियता पर पूरा भरोसा है। हजारी ने आगे कहा, “नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे, चाहे जैसे भी परिस्थितियां हों। इस बारे में किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।” यह पहली बार नहीं है जब जेडीयू ने सीएम पद की दावेदारी को लेकर खुला ऐलान किया हो। इससे पहले भी उन्होंने पोस्टर लगाकर बीजेपी को संदेश देने की कोशिश की थी कि चाहे बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले, बिहार में सीएम नीतीश कुमार ही बनेंगे।


किसके हाथ लगेगी बिहार की सत्ता?


जेडीयू नेताओं ने कहा कि यह पोस्टर और इसका संदेश इस बात का सबूत है कि “नीतीश मैजिक” आज भी बरकरार है। वरिष्ठ जेडीयू नेता नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा, “एनडीए पहले ही तय कर चुका है कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इसका मतलब है कि 2025 से 2030 तक मुख्यमंत्री वही रहेंगे… बात बस इतनी सी है।”


मुख्यमंत्री पद को लेकर नीतीश कुमार के बेटे का बयान


कुछ महीने पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मीडिया के सामने कहा था कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस बात को दोहराया था कि एनडीए बिहार में सत्ता बरकरार रखेगा और अगली सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगी। इन बयानों के जरिए जेडीयू यह संदेश देना चाहती है कि गठबंधन में नीतीश कुमार का नेतृत्व पूरी तरह स्वीकार किया गया है और अगली सरकार भी उनके ही मार्गदर्शन में चलेगी। विपक्षी दलों के तमाम दावों के बावजूद जेडीयू अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर पूरी तरह स्पष्ट और आश्वस्त है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read