HomeUTTAR PRADESHबागेश्वर धाम की महिमा पहुंची लंदन, धीरेंद्र शास्त्री को मिला विशेष सम्मान

बागेश्वर धाम की महिमा पहुंची लंदन, धीरेंद्र शास्त्री को मिला विशेष सम्मान


Bageshwar Baba: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। 14 जुलाई को लंदन की संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित एक विशेष समारोह में उन्हें मानवता, वैश्विक प्रेम, शांति और सामंजस्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंडित शास्त्री ने ब्रिटिश सांसदों और वहां मौजूद अन्य लोगों को बागेश्वर धाम आने का न्यौता भी दिया।


धीरेंद्र शास्त्री को मिला सम्मान


लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्रिटेन की सांसद सीमा मल्होत्रा, हैरो सिटी की मेयर अंजना पटेल, सांसद बॉब ब्लैकमैन और हाउस ऑफ लॉर्ड्स की सदस्य बारोनेस वर्मा सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं। इस विशेष समारोह में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सामाजिक कार्यों की जमकर सराहना की गई। उनके द्वारा भारत में गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह, प्रतिदिन हजारों लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा और जरूरतमंद मरीजों के लिए कैंसर अस्पताल निर्माण जैसे कार्यों को मानवता की सेवा में मील का पत्थर बताया गया।


बता दें, सम्मान समारोह के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और ‘जय श्री राम’के उद्घोष से लंदन की संसद गूंज उठी। यह पल न केवल सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए गर्व का क्षण था, बल्कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के वैश्विक प्रभाव को दर्शाने वाला भी था। 


धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा?


इस अवसर पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा मेरे सभी कार्य भारतीय शास्त्रों और संस्कृति से प्रेरित हैं, जो नर को नारायण मानकर सेवा का संदेश देती है।’उन्होंने सनातन धर्म के मूल्यों को वैश्विक मंच पर रेखांकित करते हुए कहा कि सनातनी पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है।’उन्होंने लंदनवासियों को बागेश्वर धाम आने का न्यौता देते हुए कहा ‘आप सभी बागेश्वर धाम आएं, जहां आपको भारतीय संस्कृति की सच्ची झलक और आतिथ्य का अनुभव होगा।’


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read