spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसोनीपत में सेल्फी लेने के चक्कर में चौथी मंजिल से गिरा युवक,...

सोनीपत में सेल्फी लेने के चक्कर में चौथी मंजिल से गिरा युवक, हुई मौत

fok-media-samman-samaroh


Haryana News: हरियाणा में सोनीपत में राई थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनी की चौथी मंजिल से गिरकर ट्रेनिंग करने आए युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी मिली है कि युवक सेल्फी लेने के लिए छत पर चढ़ा था। सेल्फी के चक्कर में छत से गिर गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साकेत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।


चांग भिवानी निवासी बलबीर ने बताया कि उसका बेटा साकेत (19) पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। उसकी करीब एक माह पहले राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनी में इंटर्नशिप लगी थी। उसके साथ आदित्य निवासी बिहार की भी इंटर्नशिप लगी थी। दोनों प्लॉट नंबर -385 राई में ट्रेनिंग कर रहे थे। मंगलवार देर शाम को कंपनी की चौथी मंजिल पर दोनों चढ़ गए। जहां से साकेत सेल्फी लेने लगा। उसी दौरान आदित्य डर के चलते वापस नीचे आ गया। कुछ देर बाद साकेत नीचे गिरकर बेसुध हो गया। चौथी मंजिल से गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कंपनी के कर्मचारियों की तरफ से पुलिस को सूचना दी। राई थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।


आठ मिनट पहले ही उतरा था आदित्य, छत से गिरा साकेत


मिली जानकारी के अनुसार, दोनों कंपनी में एक साथ ही इंटर्नशिप के लिए आए थे। दोनों इंटर्नशिप 18 जुलाई तक कंपनी में लगी थी। आदित्य ने बताया कि साकेत कंपनी में ट्रेनिंग के दिनों को यादों में रखने के लिए फोटो लेता रहता था। वह चौथी मंजिल पर चढ़कर फोटो लेने लगा। आदित्य ने बताया कि उसे डर लगने लगा तो वह नीचे उतर आया। नीचे उतरते समय साकेत का फोन भी आदित्य के पास आया, बोला कि तू कहा चला गया। उसके आठ मिनट बाद ही चौथी मंजिल से गिरकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


कंपनी की छत से गिरने से इंटर्नशिप के लिए आए युवक की मौत हो गई। परिजनों के बयान पर कार्यवाही अमल में लाते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular