HomeUTTAR PRADESH'मैं निर्दोष हूं'...धर्मांतरण सिंडिकेट के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा का दावा, ATS के...

‘मैं निर्दोष हूं’…धर्मांतरण सिंडिकेट के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा का दावा, ATS के सबूतों की अलग हैं कहानी


Changur Baba: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में अवैध धर्मांतरण रैकेट के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उनकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन की सात दिन की पुलिस रिमांड 16जुलाई को समाप्त हो गई। रिमांड खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गए। जहां छांगुर बाबा ने पहली बार मीडिया के सामने बयान दिया। उन्होंने कहा ‘मैं निर्दोष हूं, मुझे कुछ नहीं पता।


छांगुर बाबा का निर्दोष होने का दावा


16जुलाई को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद, ATS छांगुर बाबा और नसरीन को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर गए। इस दौरान, मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए छांगुर बाबा ने कहा ‘मैं कुछ नहीं जानता, मैं निर्दोष हूं।’ बता दें, यह पहली बार था जब छांगुर बाबा ने सार्वजनिक रूप से अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया। हालांकि, ATS का दावा है कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं। जिनमें छांगुर बाबा की कोठी में बने गुप्त तहखानों से मिले दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य शामिल हैं।


ATS ने रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग नहीं की, जिससे यह संकेत मिलता है कि उनके पास पहले से ही पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। जांच एजेंसी अब छांगुर बाबा के लैपटॉप और तहखानों से मिले साक्ष्यों के आधार पर रैकेट की पूरी संरचना को उजागर करने की कोशिश कर रही है।


धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश


छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन और उनकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को 5जुलाई को बलरामपुर के उतरौला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। यूपी ATS ने इन दोनों पर देशद्रोह, सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने, धोखाधड़ी, और उत्तर प्रदेश धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ATS की जांच में सामने आया है कि छांगुर बाबा ने इंडो-नेपाल सीमा के नजदीक उतरौला कस्बे को अपने रैकेट का केंद्र बनाया था, जहां से वह पिछले 15सालों से अवैध धर्मांतरण का नेटवर्क संचालित कर रहा था।


ATS की पूछताछ में पता चला कि इस रैकेट ने कथित तौर पर 4000 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया, जिनमें 1500 महिलाएं शामिल हैं। इस नेटवर्क के तार दुबई, सऊदी अरब, तुर्की, और यहां तक कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। वहीं, नसरीन ने पूछताछ में कबूल किया कि इस्लाम के प्रचार के नाम पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी फंडिंग प्राप्त हुई, जिसमें से 300 करोड़ रुपये नेपाल के बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर किए गए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read