spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपिथौरागढ़ में सवारियों से भरी जीप खाई में गिरी, हादसे ने छीनी...

पिथौरागढ़ में सवारियों से भरी जीप खाई में गिरी, हादसे ने छीनी 8 जिंदगियां, 3 की हालत गंभीर

fok-media-samman-samaroh


Pithoragarh Road Accident: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार 15जुलाई को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें यात्रियों से भरी एक जीप गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में 8लोगों की मौत हो गई। जबकि 3लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


कहा-कैसे हुआ यह हादसा?


जानकारी के अनुसार, यह हादसा पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में हुआ, जहां जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस जीप में 11यात्री सवार थे। लेकिन जीप अनियंत्रित होकर मुनस्यारी के पास एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 500मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप में सवार यात्री स्थानीय निवासी थे, जो होकरा मंदिर की ओर जा रहे थे। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि हादसे की वजह ड्राइवर का नियंत्रण खोना हो सकता है।


स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। खाई की गहराई और दुर्गम इलाके के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियां आईं। वहीं, घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई


वहीं, पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव कार्य में स्थानीय लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने खाई से घायलों को निकालने में मदद की। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आगे बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। जिसमें वाहन की तकनीकी स्थिति, सड़क की हालत और चालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular