spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHBSF से RPF तक का सफर, कौन हैं सोनाली मिश्रा? जो बनीं...

BSF से RPF तक का सफर, कौन हैं सोनाली मिश्रा? जो बनीं रेलवे सुरक्षा की पहली महिला महानिदेशक

fok-media-samman-samaroh


Who Is Sonali Mishra: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी को इसका शीर्ष पद सौंपा गया है। 1993 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की वरिष्ठ IPS अधिकारी सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। बता दें, यह नियुक्ति 11 जुलाई को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा स्वीकृत की गई। इस नियुक्ति के साथ सोनाली मिश्रा 31 अक्टूबर 2026 तक अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर बनी रहेंगी। 


RPF में ऐतिहासिक नियुक्ति


रेलवे सुरक्षा बल भारतीय रेलवे की संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है। 1957 में संसद के एक अधिनियम के तहत रेलवे सुरक्षा बल को स्थापित किया गया था। 1966 में इसे रेलवे संपत्ति से संबंधित अपराधों की जांच, गिरफ्तारी और अभियोजन का अधिकार दिया गया, और 1985 में इसे ‘केंद्र का सशस्त्र बल’ का दर्जा प्राप्त हुआ। परंपरागत रूप से, इस बल का नेतृत्व पुरुष अधिकारियों के पास रहा है। लेकिन सोनाली मिश्रा की नियुक्ति ने इस परंपरा को तोड़ इतिहास रच दिया है। यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत करियर की उपलब्धि है, बल्कि भारतीय सुरक्षा बलों में महिलाओं के बढ़ते नेतृत्व का भी प्रतीक है।


कौन हैं सोनाली मिश्रा?


सोनाली मिश्रा 1993 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी हैं, जो मध्य प्रदेश कैडर से हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश पुलिस में विशेष महानिदेशक (एडीजी, चयन) के पद पर कार्यरत थीं। तीन दशकों से अधिक के अपने शानदार करियर में, उन्होंने राज्य और केंद्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। विशेष रूप से, उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (BSF) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के रूप में पंजाब सेक्टर का नेतृत्व किया। बता दें, RPF के शीर्ष पद पर नियुक्त हुई सोनाली मिश्रा वर्तमान महानिदेशक मनोज यादव का स्थान लेंगी, जो 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular