HomeUTTARAKHANDप्रशासन की मंशा साफ; नियम विरूद्ध गतिविधि मिली तो स्कूल पर लगेगा...

प्रशासन की मंशा साफ; नियम विरूद्ध गतिविधि मिली तो स्कूल पर लगेगा ताला

जिला प्रशासन देहरादून के जनमानस की छोटी-बड़ी समस्याओं के निस्तारण हेतु त्वरित निर्णय से जहां जिला प्रशासन की सक्रियता एवं नागरिकों की प्रति प्रशासन एवं सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं पिछले 10 महीनों में जिलाधिकारी सविन बसंल के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा लिए गए कड़े निर्णय एवं जनहित के फैसलों से जनमानस में सरकार एवं प्रशासन के प्रति विश्वास बढा है। जिलाधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस में अपने कार्यालय कक्ष में लगभग 40 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनते हैं तथा फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण की स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।

जिला प्रशासन की जनमानस के प्रति संवेदनशीलता इसी बात से दर्शाता है कि एक निजी स्कूल प्रबन्धन द्वारा छात्र की टीसी जारी न करने की शिकायत डीएम के सम्मुख पंहुची जिस पर डीएम ने उसी समय मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए बालक की टीसी पर उसी दिन टीसी जारी करवाई। जिला प्रशासन ने जहां सम्बन्धित निजी स्कूल को छात्रों, अभिभावकों को परेशान करने पर कार्यवाही का डर दिखाया तथा सख्त प्रशासन की मौजूदगी का भी अहसास कराया है।

  जिलाधिकारी सविन बंसल के समक्ष 11 जुलाई को एक महिला अंशू सारस्वत अपनी शिकायत लेकर पंहुची बताया कि उनका बेटा 03 वर्ष से वंडर इयर एकेडमी में पढ रहा है अब बेटे का दूसरे स्कूल में दाखिला करवा दिया है, वंडर स्कूल की प्रिंसिपल टीसी जारी नही कर रही है, जिससे परेशानी का सामना करने की बात कहते हुए डीएम से स्कूल प्रबन्धन से टीसी जारी करवाने की गुहार लगाई।  जिस पर डीएम ने मुख्य शिक्षा को फरियादी का आवेदन पत्र वाट्सएप्प के माध्यम से प्रेषित करते हुए दूरभाष पर ही निर्देशित किया कि टीसी  तत्काल छात्र की टीसी जारी करवाते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराए। जिलाधिकारी के निर्देशों एवं कड़े रूख से स्कूल प्रबन्धन के हाथ-पांव फूल गए तथा उसी दिन बालक की टीसी जारी की गई।

बुजुर्ग फरियादी की पेयजल समस्या; Xen जल संस्थान से एटीआर तलब; उसी दिन मौके पर ही समाधान,

तहसील चौक गांधी रोड निवासी बुजुर्ग महिला जोगिन्दर कौर अपनी पेयजल सम्बन्धी समस्या को लेकर जिलाधिकारी समक्ष पंहुची बताया कि उसका घर अलॉटमेंट का है तथा 4-5 महीनों से पानी नही आ रहा है होटल से पानी भरती हूंॅ, मैने अपने पार्षद जी को भी फोन किया कोई देखने नही आया अपनी गुहार लगाते हुए पानी की समस्या का निराकरण करने का अनुरोध किया। जिस पर डीएम ने आपदा प्रबन्धन अधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता जल संस्थान से प्रकरण एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की। डीएम के निर्देश पर महिला की गली में टैंकर माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया गया तथा बताया कि एक कनैक्शन से 3 परिवार को पेयजल आपूर्ति होती है, जिससे समस्या है शिकायतकर्ता तथा अन्य को पृथक पेयजल कनैक्शन लेना पढेगा जिस पर जल संस्थान पूर्ण सहयोग करेगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read