HomeUTTAR PRADESH69 लोगों की मौत, 37 लापता और 700 करोड़ का नुकसान, सीएम...

69 लोगों की मौत, 37 लापता और 700 करोड़ का नुकसान, सीएम सुक्खू ने बताया हिमाचल में कितना हुआ नुकसान


Himachal Nature Disaster: इन दिनों हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जबरदस्त तबाही मचाई है। कई जगहों पर बादल फटने की घटना समाने आई है। साथ ही कई नादियां उफान पर चल रही है। बारिश की वजह कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। वहीं कई लोग लापता हो गए है। अब तक राज्य में भारी बारिश से हुए नुकसान पर सीएम सुक्खू पर जानकारी दी है।  


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “जब से बरसात शुरू हुई है तब से 69 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, 37 लोग लापता हैं, 110 लोग घायल हुए हैं और तकरीबन 700 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो चुका है। सड़क, पानी की परियोजनाओं को नुकसान हुआ है, बिजली की जो तारें और खंभे थे वे उजड़ गए हैं, जिसका बहुत अधिक नुकसान हुआ है। मानसून की शुरुआत में ही हिमाचल प्रदेश में ऐसा कहर ढहा है।


गृह मंत्री ने दिया मदद का आश्वासन


सीएम सुक्खू ने कहा कि आज मेरी देश के गृह मंत्री से भी बात हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वे हमें पूरी सहायता उपलब्ध करवाएंगे और आज नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम भी आ रही है। 14 जगह बादल फटने की घटना सामने आई है। हम अध्ययन कर रहे हैं कि बादल फटने की घटनाएं इतनी ज्यादा क्यों हो रही हैं। हार्टिकल्चर कॉ़लेज में जो 92 छात्र फसे हुए थे उन्हें हमने रेस्क्यू किया है। सभी जगहों से बहुत अधिक नुकसान की खबर आ रही है।


आपदा प्रभावित परिवारों के साथ हिमाचल प्रदेश सरकार खड़ी- सीएम


सीएम सुक्खू ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों के साथ हिमाचल प्रदेश सरकार खड़ी है।  हमने फैसला लिया है कि पीड़ित परिवारों को 5000 रुपये किराये के मकान में रहने के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे… मंत्रिमंडल के सदस्य बैठकें कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।”

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read