HomeUTTAR PRADESHमणिपुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों का जखीरा किया जब्त

मणिपुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों का जखीरा किया जब्त


Army Action In Manipur: मणिपुर के पहाड़ी इलाकों से सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर हथियार बरामद किए हैं। मणिपुर पुलिस की तरफ से बताया गया कि मणिपुर पुलिस, असम राइफल्स/सेना और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों ने राज्य के पहाड़ी जिलों से बड़े पैमाने पर हथियार बरामद किए हैं। इनमें से कई हथियार बड़े पैमाने पर तबाही मचाने में सक्षम थे। हथियारों के साथ उनमें इस्तेमाल होने वाला गोला बारूद भी बरामद किया गया है। मणिपुर पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों ने तीन और चार जुलाई की दरमियानी रात मणिपुर के पहाड़ी जिलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।


सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि अलग-अलग जिलों में हथियार और गोला बारूद छिपाया गया है। इसी जानकारी के आधार पर मणिपुर पुलिस, असम राइफल्स/सेना और सीएपीएफ की संयुक्त टीमों ने तलाशी अभियान शुरू किया। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों की अलग-अलग टीमों ने टेंग्नौपाल, कांगपोकपी, चंदेल और चुराचांदपुर जिलों के आंतरिक और संदिग्ध क्षेत्रों में कई जगहों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किए। इस दौरान बड़े पैमाने पर हथियार बरामदर किए गए।


पुलिस के तलाशी अभियान में बरामद हथियार


1. इंसास राइफल- 21


2. एके सीरीज- 11


3. एसएलआर- 26


4. स्नाइपर- 02


5. कार्बाइन- 03


6. पीटी 303- 17


7. 51एमएम मोर-02


8. एमए असॉल्ट राइफल-02


9. एम 79ग्रेनेड लांचर- 03


10. स्कोप के साथ राइफल- 01


11. सिंगल शॉट ब्रीच लोडेड-18


12. सिंगल बैरल बोल्ट एक्शन-11


13. पिस्तौल- 06


14. पॉइंट 22राइफल- 01


15. लेथोड- 02


16. सिंगल बोर- 25


17. पिस्तौल (देशी)- 03


18. मज़ल लोडेड राइफल- 04


19. सिंगल बोर- 06


20. पोम्पी- 38


21. लेथोड-01


कुल हथियार – 203


तलाशी अभियान में बरामद गोला-बारूद/विस्फोटक


1. 5.56मिमी – 29


2. 7.62मिमी – 80


3. आईईडीएस-30


4. ग्रेनेड – 10


5. पोम्पी शेल – 09


6. लेथोड ग्रेनेड -02

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read