Friday, April 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअफजाल अंसारी के बिगड़े बोल, केशव प्रसाद मौर्य को बताया माफिया

अफजाल अंसारी के बिगड़े बोल, केशव प्रसाद मौर्य को बताया माफिया

fok-media-samman-samaroh

गाजीपुर। अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने केशव प्रसाद मौर्य को गुंडा बताया है। अखिलेश यादव के गाजीपुर पहुंचकर मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अफजाल अंसारी ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर कई ऐसी टिप्पणी की जिससे मौर्य के समर्थकों में नाराजगी है।

अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि केशव प्रसाद मौर्य पर 16 मुकदमा रहा है। उनके ऊपर 302 के भी मुक़दमे रहे हैं। खुद का चुनाव हारने के बाद भी वह पद स्वीकार रहे हैं। ऐसे लोग लंबी बातें करते हैं तो क्या कहा जाए। सिर में कितने बाल की कहावत का उदाहरण देते हुए अफजाल अंसारी ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य हों या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनका तिलिस्म भारत की जनता के सामने टूट गया है। केवल इस घटना से ही नहीं तमाम ऐसी घटनाएं हुई हैं जिससे भारत की जनता का भरोसा इनसे उठ गया है।

अंसारी (Afzal Ansari)  को ईवीएम में भी घोटाला दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इवीएम वीवी पेट से निकलने वाली पर्ची का शतप्रतिशत मिलान कर लिया जाएगा तो इवीएम मशीन का खेल खत्म हो जाएगा। ईवीएम मशीन से धांधली नहीं हो पाएगी।

उल्लेखनीय है कि विपक्ष के नेता सत्ताधारी दल के नेताओं में केशव प्रसाद मौर्य के ऊपर सबसे ज्यादा हमलावर दिखाई देते हैं। जानकारों की मानें तो यह इसलिए होता है क्योंकि केशव प्रसाद मौर्य का आक्रामक तेवर विपक्ष के नेताओं को बर्दाश्त नहीं होता है। यही वजह है कि मुख्य विपक्षी दल के मुखिया अखिलेश यादव हों या फिर अन्य विपक्षी दल, केशव पर हमलावर दिखाई देते हैं। अब अफजाल अंसारी ने केशव प्रसाद मौर्य पर ऐसे बयान दिए हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular