HomeUTTAR PRADESHमाहिरा खान, मावरा होकैन और हानिया आमिर... भारी विरोध के बाद फिर...

माहिरा खान, मावरा होकैन और हानिया आमिर… भारी विरोध के बाद फिर पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के अकाउंट्स बैन


Pakistani celebrities Banned In India: पाकिस्तन समर्थित आतंकवादियों के द्वारा 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों को चिन्हित करके मार दिया गया था। इस घटना के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत में काफी रोष देखने को मिला था। भारत सरकार ने भारतीय लोगों के भावनाओं को देखते हुए कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों, फिल्मी दुनिया के हस्तियों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरों के अकाउंट को भारत में बैन कर दिया था। लेकिन बुधवार को इन बैन सोशल मीडिया अकाउंट में से कुछ हस्तियों से प्रतिबंध हटा लिया गया, जिसके बाद एक्स पर लोगों ने भारत सरकार की जमकर आलोचना की। भारतीय लोगों ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय को टैग करके शाहीद अफरीदी, माहिरा खान, मावरा होकैनऔरयुमना जैदी जैसे हस्तियों के अकाउंट से बैन हटाने को लेकर खूब खरीखोटी सुनाई। हालांकि, बैन हटाने के महज 24 घंटे बाद ही फिर से सभी कलाकारों और अन्य पाकिस्तानी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट को बैन कर दिया गया है।


फिर लगा बैन


बुधवार को पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज माहिरा खान, मावरा होकैन, युमना जैदी, हानिया आमिर और फवाद खान जैसे कलाकारों केइंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट से बैन हटा लिया गया था। इसके अलावा लगातार भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वाले यूट्यूब चैनल, जिसमें हम टीवी, ARY डिजिटल औऱ हर पाल जियो शामिल हैं, ये सभी भारत में सक्रिय हो गई थी। साथ ही भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले सबा कमर, मावरा होकैन, शाहिद अफरीदी, अहद रजा मीर जैसे लोगों से भी बैन हटा लिया गया था। इस सभी ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान का बचाव किया था और भारत को ही इसका जिम्मेदार बताया था। लेकिन बुधवार को जैसे ही सरकार ने इन अकाउंट से बैन हटाया, वैसे ही लोगों ने जमकर विरोध करना शुरु कर दिया। भारी विरोध को देखते हुए फिर तमाम अकाउंट को बैन कर दिया है। हालांकि, अभी भी कई सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट भारत में दिखाई दे रहे हैं। बता दें, पहलगाम हमले के बाद करीब 16 पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया गया था।


26 लोगों की गई थी जान


गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में 26 भारतीय नागरिकों को चिन्हित करके मार दिया था। इस घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। साथ ही लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ काफी गुस्सा भी देखने को मिला था। भारत ने सरकार ने इस आतंकी हमले के बाद कई तरह की आर्थिक स्ट्राइक पाकिस्तान के ऊपर की। तो वहीं, ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में स्थित 11 आतंकी ठिकानों को भी धवस्त कर दिया। भारत के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद पाकिस्तान बौखला गया और उसने मिसाइलों और ड्रोनों से भारत पर हमला करना शुरु कर दिया। हालांकि, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के महज तीन दिनों बाद ही पाकिस्तान पस्त हो गया। और अमेरिका के पास जाकर सीजफायर की मांग करने लगा। पाकिस्तानी फैज के पहल पर भारत ने भी शर्तों के साथ सीजफायर की मांग को माना।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read