HomeUTTAR PRADESHAI तकनीक का गलत इस्तेमाल...कैराना सांसद इकरा हसन के आपत्तिजनक वीडियो पर...

AI तकनीक का गलत इस्तेमाल…कैराना सांसद इकरा हसन के आपत्तिजनक वीडियो पर मचा बवाल


UP News: उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका के आमका गांव में दो नाबालिग युवकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का यूज कर इकरा हसन का एक आपत्तिजनक और फर्जी वीडियो बनाया। जिसके बाद उस वीडियो  को सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर दिया गया। 


क्या है पूरा मामला?


हाल ही में इकरा हसन का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जांच में पता चला कि यह वीडियो हरियाणा के नूंह जिले के दो नाबालिग युवकों ने बनाया था। दोनों युवकों ने इकरा हसन के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और उस पर आपत्तिजनक एक वीडियो अपलोड कर दी। वीडियो के वायरल होने के बाद मामला सामने आया, जिसके बाद इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई। हैरानी की बात यह है कि दोनों युवक अनपढ़ हैं और सिर्फ सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ाने के लिए इस तरह की हरकत को अंजाम दिया।


जामकारी के अनुसार, इकरा हसन ने मामले के सामने आते ही नूंह जिले की कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष रजिया बानो से संपर्क किया। जिन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद रजिया बानो ने आमका गांव में पंचायत बुलाई, जहां दोनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी।


पुलिस और साइबर सेल की जांच


हालांकि सांसद ने युवकों को माफ कर दिया। लेकिन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर सेल को जांच सौंप दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस घटना के पीछे कोई बड़ा षड्यंत्र था या यह सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ाने की नासमझी थी। जिसके बाद फर्जी अकाउंट्स और वीडियो की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read