HomeUTTAR PRADESHहरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट बनीं मां, अपोलो अस्पताल में हुई डिलीवरी

हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट बनीं मां, अपोलो अस्पताल में हुई डिलीवरी


Vinesh Phogat Pregnancy News:  हरियाणा की फेमस महिला पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के घर नन्हा मेहमान आया है। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में सोमवार शाम को भर्ती हुईं विनेश ने मंगलवार को एक हेल्थी बेबी बॉय  को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। विनेश ने इस साल मार्च के महीने में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी की खबर दी थी, जिसमें उन्होंने पति सोमवीर राठी के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा था, “हमारी प्रेम कहानी एक नए अध्याय के साथ आगे बढ़ रही है।” इस पोस्ट में नन्हे पैरों के निशान और प्रेम का प्रतीक भी शामिल था।


कैसे हुई विनेश और सोमवीर की शादी


विनेश फोगाट और सोमवीर राठी की मुलाकात रेलवे में नौकरी के दौरान हुई थी। शुरुआत के दिनों में दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं थी, लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी हुई। 2018में जकार्ता एशियन गेम्स में विनेश के गोल्ड मेडल  जीतने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर सोमवीर ने उन्हें प्रपोज किया और अंगूठी पहनाई। उसी साल 14दिसंबर को दोनों ने शादी कर ली। उनकी शादी अनोखी थी, जिसमें हिंदू रीति-रिवाजों के सात फेरों के साथ आठवां फेरा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ” की शपथ के साथ लिया गया। साथ ही बता दे, कि विनेश के पति सोमवीर भी कुश्ती में दो बार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके हैं।


विनेश फोगाट की राजनीति में प्रवेश की कहानी


ओलंपिक 2024के बाद विनेश ने राजनीति में कदम रखा। दिल्ली हवाई अड्डे से उनके पैतृक गांव बलाली तक समर्थकों ने रोड शो निकाला, जिसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी शामिल थे। इसके बाद विनेश ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और राहुल गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल हो गईं। 2024के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें जुलाना से टिकट दिया, जहां उन्होंने भाजपा के योगेश बैरागी को 6015वोटों से हराकर विधायक बनीं।


नेताओं ने दी बधाई


विनेश के मां बनने पर सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, “विनेश फोगाट को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर नवजात और मां को स्वस्थ रखे।” विनेश के ससुर राजपाल राठी ने भी खुशी जताते हुए कहा कि परिवार में नया मेहमान आया है। विनेश और सोमवीर की इस नई शुरुआत पर उनके प्रशंसक और समर्थक ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read