HomeUTTARAKHANDसैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने मनाया दीक्षांत राज्यपाल महोदय की उपस्थिति ने किया...

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने मनाया दीक्षांत राज्यपाल महोदय की उपस्थिति ने किया समारोह को गौरवान्वित

देहरादून: सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने 2 अप्रैल, 2024 को अपने कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया। इस समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में उत्तराखंड के कई बड़े अधिकारी भी शामिल थे। समारोह मे छात्रों के साथ एक संवाद भी किया गया। यह समारोह छात्रों के शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास को सँवारने का एक महत्त्वपूर्ण मंच का काम भी करता है।

राज्यपाल की उपस्थिति ने छात्रों को एक आदर्श और प्रेरणा का संदेश दिया। माननीय राज्यपाल ने छात्रों को सेना में सेवा की महत्ता और देश के लिए समर्पण के महत्व को समझाया। उन्होंने राष्ट्र के भावी नेतृत्व और राष्ट्र के रक्षकों के रूप में छात्रों के कर्तव्य पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे समाज में युवा पीढ़ी के मध्य सेना में सेवा के प्रति और देश भक्ति के प्रति प्रेम भाव को बढ़ावा मिलेगा।

समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वी एस डंगवाल ने छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें अपने आगामी जीवन मे परिश्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को स्वयं की अभिवृद्धि करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हे उत्तराखंड के लिए गर्व की भावना रखने के लिए भी प्रेरित किया।

इस अवसर पर छात्रों ने अपने विदाई का दुःख और आनंद दोनों को साझा किया। वे अपने जीवन के नए अध्याय की ओर बढ़ने के लिए तैयार हैं, परन्तु विद्यालय की स्मृतियों को सदैव अपने हृदय में संजोकर रखेंगे। इस समारोह के माध्यम से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने अपने विद्यार्थियों को एक सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें अपने जीवन के नए सफर के लिए प्रेरित किया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read