Rule Change From 1st July: जून 2025खत्म होने को है, और 1जुलाई से देश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव घरेलू बजट, बैंकिंग और यात्रा पर असर डालेंगे। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड शुल्क, एटीएम निकासी और भारतीय रेलवे के नियमों तक, आइए जानते हैं क्या बदल रहा है।
LPG सिलेंडर की कीमतों में संशोधन
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं, जो रसोई के बजट को प्रभावित करता है। जून 2025में 19किलोग्राम के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 24रुपये तक की कटौती हुई थी, जबकि 14किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहीं। जुलाई में कीमतों में बदलाव की उम्मीद है। साथ ही, हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में संशोधन हवाई यात्रियों पर असर डाल सकता है।
HDFC क्रेडिट कार्ड महंगा
1जुलाई से एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए खर्च बढ़ेगा। यूटिलिटी बिल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके अलावा, पेटीएम, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज या ओला मनी जैसे डिजिटल वॉलेट्स में प्रति माह 10,000रुपये से अधिक लोड करने पर 1%शुल्क लगेगा।
ICICI बैंक एटीएम शुल्क
आईसीआईसीआई बैंक 1जुलाई से एटीएम निकासी शुल्क में बदलाव कर रहा है। मेट्रो शहरों में 5मुफ्त ट्रांजैक्शन के बाद प्रत्येक निकासी पर 23रुपये शुल्क लगेगा। गैर-मेट्रो शहरों में यह सीमा तीन मुफ्त ट्रांजैक्शन की है। IMPS ट्रांसफर पर नया शुल्क इस प्रकार होगा: 1,000रुपये तक के ट्रांसफर पर 2.50रुपये, 1लाख तक पर 5रुपये, और 1लाख से 5लाख तक के ट्रांजैक्शन पर 15रुपये।
रेलवे किराया और तत्काल नियम
भारतीय रेलवे दो बड़े बदलाव ला रहा है। पहला, 1जुलाई से नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया 1पैसे प्रति किलोमीटर और एसी क्लास का 2पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ेगा। 500किलोमीटर तक की सेकंड क्लास और MST किराए में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन इससे अधिक दूरी के लिए 0.5पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त देना होगा। दूसरा, तत्काल टिकट बुकिंग के लिए 1जुलाई से IRCTC वेबसाइट या ऐप पर आधार सत्यापन अनिवार्य होगा, और 15जुलाई से ओटीपी आधारित सत्यापन लागू होगा।ये बदलाव हर घर और यात्री के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए बजट को समायोजित करना जरूरी है।
राजधानी दिल्ली में इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
1जुलाई से राजधानी दिल्ली में वाले ध्यान दें, यहां पर पुराने वाहनों को Petrol Pumps पर पेट्रोल-डीजल नहीं दिए जाने का ऐलान हुआ है। कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट के अनुसार, 1जुलाई से एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) पुरानी गाड़ियों को पर फ्यूल लेने की परमिशन नहीं मिलेगी। EOL के तहत ऐसे डीजल वाहन शामिल हैं, जो 10साल पुराने हों और ऐसे पेट्रोल वाहन जो 15साल पुराने हों..








