HomeUTTAR PRADESHकोलकाता लॉ कॉलेज गैंग रेप केस में SIT का गठन, ACP प्रदीप...

कोलकाता लॉ कॉलेज गैंग रेप केस में SIT का गठन, ACP प्रदीप घोषाल करेंगे अगुवाई


SIT On Kolkata Gang Rape:कोलकाता पुलिस ने लॉ कॉलेज गैंग रेप मामले की जांच तेज करते हुए, ACP प्रदीप कुमार घोषाल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल SIT गठित किया है। यह मामला दक्षिण कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में 25 जून को प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित है। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें मुख्य आरोपी मोनोजीत के अलावा उसी लॉ कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र जैब अहमद, द्वितीय वर्ष के छात्र प्रमित मुखर्जी और एक सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी बनर्जी शामिल हैं।


पीड़िता का बयान और आरोप


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह परीक्षा फॉर्म जमा करने कॉलेज गई थी, जब उसे यूनियन रूम में ले जाकर छेड़छाड़ की गई और फिर गार्ड रूम में घसीटकर गैंग रेप को अंजाम दिया गया। साथ ही पीड़ित महीला ने बताया कि मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद में दक्षिण कोलकाता इकाई का संगठनात्मक सचिव है। आगे महिला बताती है कि मोनोजीत मिश्रा ने उसेविवाह प्रस्ताव दिया था जिसे उसने ठुकरा दिया। जिसके बाद आरोपी ने लड़की को ब्लैकमेल करने के लिए घटना का वीडियो बनाया। मेडिकल जांच में बलात्कार, काटने के निशान और खरोंच के सबूत मिले हैं।


सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही


पुलिस ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी बनर्जी घटना के समय मौजूद था, लेकिन उसने पीड़िता की मदद की गुहार अनसुनी कर दी और कॉलेज प्रशासन या पुलिस को सूचित नहीं किया। सीसीटीवी फुटेज में उसकी लापरवाही की पुष्टि होने के बाद उसे 28 जून को गिरफ्तार किया गया।


घटना से खड़ा हुआ राजनीतिक तुफान


इस घटना ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए इसे आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना से जोड़ा, जहां 2024 में एक ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या हुई थी। उन्होंने इसे “राज्य प्रायोजित क्रूरता” बताया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read