HomeUTTAR PRADESHआर जी कर मेडिकल कॉलेज के बाद एक और छात्रा से गैंगरेप,...

आर जी कर मेडिकल कॉलेज के बाद एक और छात्रा से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार


Gangrape In Kolkata Law College: आर जी कर मेडिकल कॉलेज कांड के बाद कोलकाता में एक अन्य कॉलेज में गैंगरेप का मामला सामने आया है। साउथ कोलकाता में कस्बा लॉ कॉलेज की छात्रा का गैंगरेप हुआ है। कस्बा पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन लोगों में से दो कॉलेज के छात्र हैं और एक कॉलेज का पूर्व छात्र है।


पुलिस की शिकायत के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार


गैंगरेप की घटना 25जून की है। पीड़िता का आरोप है कि कस्बा लॉ कॉलेज के अंदर शाम 7:30से 8:50बजे के बीच उसके साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कस्बा पुलिस ने गुरुवार को तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार, मोनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया है। दो छात्रों को 26जून की शाम को कोलकाता में तालबगान क्रॉसिंग के पास सिद्धार्थ शंकर शिशु रॉय उद्यान के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। तीसरे आरोपी प्रमित मुखर्जी को 27जून को सुबह 12.30बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया और उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कथित घटना कॉलेज की इमारत के अंदर ही हुई। पीड़िता की प्रारंभिक चिकित्सा जांच की गई है और कई गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।


बीजेपी ने ममता सरकार पर साधा निशाना


इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटना को भयावह बताया। हाल ही में आरजी कर अस्पताल की घटना का जिक्र करते हुए मालवीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार जारी हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read