HomeUTTAR PRADESHपहाड़ों पर मानसून का कहर...हिमाचल-जम्मू में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, गुजरात और...

पहाड़ों पर मानसून का कहर…हिमाचल-जम्मू में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, गुजरात और केरल में अलर्ट


Monsoon Update: भारत के कई हिस्सों में मानसून ने तबाही मचा दी है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी नुकसान पहुंचाया है। जिसमें कई लोगों की जान चली गई। दूसरी ओर, IMD ने गुजरात और केरल में भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ IMD ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की उम्मीद जताई है।


हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से तबाही


हिमाचल प्रदेश में 25-26जून को बादल फटने की कई घटनाओं ने भारी तबाही मचाई। जिस वजह से कांगड़ा और कुल्लू जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। जहां बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने सड़कें, पुल और घरों को बहा दिया। जानकारी के अनुसार, बादल फटने की घटना से कांगड़ा के इंदिरा प्रियदर्शिनी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट साइट पर चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, कुल्लू के सैंज, तीर्थन और गद्सा क्षेत्रों में बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया। जिसमें एक स्कूल, खेत और गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। मणिकरण क्षेत्र में मलाना II पावर प्रोजेक्ट में 33लोग फंस गए थे, जिनमें से 29को सुरक्षित निकाला गया।


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों को तेज करने का निर्देश दिया। वहीं, मौसम विभाग ने 30जून तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ नागरिकों को नदियों, जलाशयों और निचले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। 


जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन और बाढ़ का कहर


दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश ने कहर बरपाया है। रामबन जिले में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) बाधित हो गया। बिच्छम जिले के साचुंग गांव में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पचूक नदी में एक अन्य व्यक्ति बह गया। मौसम विभाग ने 30मई को गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी थी, जो अब भी प्रभावी है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों और नदियों के पास यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। 


केरल: में रेड अलर्ट जारी


केरल में मानसून की शुरुआत 24मई से हो चुकी है, जो सामान्य से एक सप्ताह पहले थी। IMD ने इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड के लिए रेड अलर्ट जारी किया। जहां 20सेंटीमीटर से अधिक बारिश की संभावना है। इसी के साथ कोट्टायम, कोझीकोड, पठानमथिट्टा और अन्य सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मीनाचिल, कोरप्पुझा, अचनकोविल और मणिमाला नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण स्थानीय प्रशासन ने नदी तटों पर रहने वालों को सतर्क रहने को कहा है।


गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी


गुजरात में 25 जून को भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई, जिसमें भुंगरा (बांसवाड़ा) में 115 मिमी और दानपुर, मसूदा, झडोल में 80 मिमी बारिश हुई। IMD ने 26-27 जून के लिए सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। मछुआरों को अरब सागर में न जाने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read