HomeUTTAR PRADESHडॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी...

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपने को पीएम मोदी ने पूरा किया है


चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान सीएम नायब सैनी ने मीडिया को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “आज ऐसे महानायक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिनका बलिदान दिवस है और आज हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दो संविधान, दो प्रधान, दो निशान बनाए गए इन सबका विरोध डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत एक है। जो सपना डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का था कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत एक होना चाहिए और एक संविधान,एक प्रधान, एक निशान होना चाहिए उस सपने को पीएम मोदी ने पूरा किया है।


पीएम नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त किया है- सीएम नायब सैनी


सैनी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार, बलिदान और राष्ट्रभक्ति भारतवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संकल्प था – “एक देश में दो प्रधान, दो निशान, दो संविधान नहीं चलेंगे।उन्होंने सन्देश दिया था कि कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत एक है, उनके प्रयास से ही जम्मू कश्मीर के लिए परमिट प्रथा समाप्त हुई। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाएं लक्ष्य को पूरा करने का काम किया है। उन्हें गर्व है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त किया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read