HomeUTTAR PRADESHएयर इंडिया की उड़ानों में फिर हुई गड़बड़ी, बिना बैगेज के पटना...

एयर इंडिया की उड़ानों में फिर हुई गड़बड़ी, बिना बैगेज के पटना पहुंची फ्लाइट; यात्रियों ने किया हंगामा


Air India Flights: 21 जून शनिवार सुबह पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स—बेंगलुरु से आने वाली IX2936 और चेन्नई से आने वाली XI1634 यात्रियों के सामान के बिना लैंड हुईं। जब यात्रियों को पता चला कि उनका सामान विमान में लोड ही नहीं किया गया, तो उन्होंने हवाई अड्डे पर जमकर हंगामा किया।


क्या है पूरा मामला?


बता दें, 21 जून शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे बेंगलुरु से पटना पहुंची फ्लाइट IX2936 के यात्रियों को सामान लेने के लिए बेल्ट नंबर 4 पर जाने को कहा गया। लेकिन जब यात्री वहां पहुंचे तो उन्हें अपना सामान नहीं मिला। इसी तरह, चेन्नई से पहुंची फ्लाइट XI1634 के यात्रियों को भी यही स्थिति का सामना करना पड़ा। जिस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुस्साए यात्रियों ने एयरलाइन कर्मचारियों से जवाब मांगा, तो उन्हें बताया गया कि ‘वजन ज्यादा होने और पटना में भारी बारिश के कारण’ सामान नहीं लाया जा सका।


वहीं, इस मामले में यात्रियों का कहना था कि उन्हें पहले से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। यह पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना हरकत है। कुछ यात्रियों का कहना है कि उन्होंने अतिरिक्त सामान के लिए लिए एक्स्ट्रा रुपयों का भुगतान भी किया था। बावजूद इसके उन्हें यहां पहुंचकर पता चला कि उनका सामान ही नहीं लाया गया।


एयर इंडिया ने दिया जवाब


हवाई अड्डे पर स्थिति तब और बिगड़ गई जब यात्रियों ने विरोध शुरू कर दिया। कई यात्रियों ने एयरलाइन के खिलाफ नारेबाजी की और सामान की तत्काल डिलीवरी की मांग की। वहीं, एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि मौसम की खराब स्थिति और रनवे की सीमाओं के कारण यह फैसला लिया गया। एयर इंडिया के कर्मचारियों ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि उनका सामान अगली उपलब्ध उड़ानों से भेजा जाएगा, लेकिन इस जवाब से यात्री संतुष्ट नहीं हुए।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read