HomeUTTAR PRADESH'PM मोदी की बिहार रैलियों पर खर्च हुए 20,000 करोड़', तेजस्वी यादव...

‘PM मोदी की बिहार रैलियों पर खर्च हुए 20,000 करोड़’, तेजस्वी यादव ने दिखाया आईना; कहा


Tejashwi Yadav On PM Modi’s Bihar Rallies: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए एक चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि साल 2014 से अब तक बिहार में PM मोदी की रैलियों पर करीब 20,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। तेजस्वी ने इसे जनता के पैसे की बर्बादी करार देते हुए केंद्र और बिहार की ‘डबल इंजन’ सरकार पर निशाना साधा।


PM मोदी पर तेजस्वी यादव का आरोप


बता दें, तेजस्वी यादव ने 21 जून शनिवार को सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए PM मोदी की रैलियों के खर्च का हिसाब पेश किया। उन्होंने दावा किया कि साल 2014 से 2024 तक पांच चुनावों (तीन लोकसभा और दो विधानसभा) के दौरान PM मोदी ने बिहार में 200 से ज्यादा रैलियां और जनसभाएं कीं हैं। उनके अनुसार, हर एक रैली पर औसतन 100 करोड़ रुपये का खर्च आया, जिसका सीधा बोझ बिहार की जनता पर पड़ा।


तेजस्वी यादव ने कहा ‘यह पैसा सरकारी खजाने यानी जनता की जेब से निकाला गया है। बिहार जैसे गरीब राज्य में, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बदहाली है, वहां इतना खर्च प्रचार पर करना अपराध है।’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी अपनी रैलियों का खर्च बिहार सरकार से वसूलती है।


PM मोदी का बिहार दौरा


मालूम हो कि बीते दिन PM मोदी ने सिवान में एक रैली को संबोधित किया। यह 2025 में उनका बिहार का पांचवां दौरा था। इस दौरान उन्होंने 5,900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जिसमें वैशाली-देवरिया रेलवे लाइन और पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। रैली को संबोधित करने के दौरान PM मोदी ने RJD और कांग्रेस पर ‘जंगलराजऔर वंशवादी राजनीति‘ का आरोप लगाया।


इन आरोपों के जवाब में तेजस्वी यादव ने पीएम को ‘प्रचार तंत्र का सीईओ’ करार दिया। उन्होंने ने कहा ‘पीएम के भाषणों में न तो कोई ठोस मुद्दा होता है और न ही बिहार के लिए कोई नई योजना। उनके दौरे सिर्फ वोट की राजनीति के लिए हैं। बिहार आज भी गरीबी, बेरोजगारी, और पलायन से जूझ रहा है। 20 साल के डबल इंजन सरकार के बावजूद बिहार की हालत क्यों नहीं सुधरी?’

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read