International Yoga Day 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 11वें संस्करण के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विशाखापट्टनम में विशाल योग सत्र का नेतृत्व किया। इस आयोजन में लगभग 5 लाख लोगों ने हिस्सा लिया, जिसने योग के वैश्विक महत्व को और उजागर किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “योग सभी का और सभी के लिए है। इसने पूरी दुनिया को एक सूत्र में जोड़ा है।” उन्होंने योग को न केवल एक व्यायाम, बल्कि एक जीवनशैली बताया, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।



