HomeUTTAR PRADESHरामपुर में ससुर का हैरान करने वाला कारनामा; होने वाली बहू को...

रामपुर में ससुर का हैरान करने वाला कारनामा; होने वाली बहू को भगाकर किया निकाह


Rampur News:  उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के भोट थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसने हर किसी को चौका दिया है। साथ ही सामाजिक रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। 55 वर्ष के शकील जो अपने ही बेटे की मंगेतर को भगाकर उससे निकाह कर लिया। इस घटना ने पूरे गांव में हंगामा मचा दिया है और लोग इस अनोखी प्रेम कहानी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।


 


मामला का चर्चा तब शुरू हुआ जब शकील ने अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता पास के खेमपुर गांव की एक युवती से तय कराया। शादी की तारीख भी तय हो चुकी थी। जो एक महीने बाद होने वाली थी। रिश्ता तय होने के बाद शकील का अपनी होने वाली बहू के घर आना-जाना बढ़ गया। शुरुआत में किसी को शक नहीं हुआ। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई। जो रात में वीडियो कॉल पर काफी देर-देर तक होती थी। शकील की पत्नी ने जब इस पर आपत्ति जताई। तो उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था।


 


ससुर की युकती के माता-पिता से हुई बात


आठ दिन पहले शकील ने युवती के माता-पिता से कहा कि वह उसे डॉक्टर के पास ले जा रहा है। क्योंकि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। लेकिन देर रात तक जब दोनों नहीं लौटे तो घरवालों ने संपर्क किया। शकील ने टाल-मटोल करते हुए कहा कि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिन बाद भी कोई खबर नहीं मिली और बाद में पता चला कि शकील ने युवती को भगा लिया और दिल्ली में उससे निकाह कर लिया।


 


जब यह जोड़ा निकाह के बाद गांव लौटा तो घर में हंगामा मच गया। शकील के बेटे ने अपनी मंगेतर को अपने पिता की पत्नी के रूप में देखकर आपा खो दिया। पिता-पुत्र के बीच हाथापाई हुई और युवती की भी अपनी होने वाली सास के साथ झड़प हुई। गांव वालों ने पंचायत बुलाई लेकिन शकील अपनी नई पत्नी के साथ गांव छोड़कर शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव में चला गया।


 


शकील के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट


शकील की पहली पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि शकील ने 2 लाख रुपये नकद और डेढ़ तोले सोना लेकर घर छोड़ा। उनके तीन बेटों ने भी दावा किया कि उसके पास शकील और युवती के बीच की बातचीत की रिकॉर्डिंग और वीडियो हैं जो इस मामले को और पेचीदा बनाते हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। और लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि कैसे एक ससुर अपनी होने वाली बहू के साथ ऐसा कदम उठा सकता है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read