HomeUTTAR PRADESHअतीक अहमद के बेटे अली को फांसी घर में किया गया शिफ्ट,...

अतीक अहमद के बेटे अली को फांसी घर में किया गया शिफ्ट, बैरक से कैश मिलने बाद कार्रवाई


Atiq Ahmad Son Latest News: बीते दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की नैनी जेल में DIGराजेश श्रीवास्तव के औचक निरीक्षण के दौरान माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के सेल से नकदी बरामद हुई थी। जिसके बाद जेल के डिप्टी जेलर कांति देवी और वार्डर संजय द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही इन दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए। अब इस मामले में एक और एक्शन लिया गया है। अली अहमद को सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट किया गया है, जिसे फांसी घर भी कहा जाता है। ये सेल अन्य बैरक से काफी दूरी पर है। साथ ही इस सेल की 24 घंटे CCTV से निगरानी की जाती है। गौरतलब है कि अली अहमद नैनी जेल में उमेश पाल हत्यकांड के आरोप में बंद है।


अली पर हुई सख्ती


दरअसल, नैनी जेल को यूपी के सबसे सुरक्षित जेलों में माना जाता है। इस जेल में कई बड़े अपराधी बंद हैं। ऐसे में जब औचक निरीक्षण के बाद अली अहमद के बैरक से पैसे बरामद हुए तो सबके कान खड़े हो गए। जेल प्रशासन में इस सूचना के पहुंचे ही हड़कंप मच गया। DIG ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही अली को अधिक सुरक्षा वाले बैरक में भेज दिया गया। अली को अब आम बैरक से दूर सिक्योरिटी सेल में रखा जाएगा। इस सेल को लोक फांसी घर भी कहते हैं। जहां तक सुरक्षा की बात है तो इस सेल तक पहुंचने वाले रास्ते और सेल के आसपास कई CCTV लगे हुए हैं, जिसपर 24 घंटें नजर रखी जाती है। इसके अलावा इस बैरक के पास चार सुरक्षाकर्मी और कुछ नंबरदारों की ड्यूटी लगी रहती है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read