HomeUTTAR PRADESHटोल प्लाजा पर रुकावट खत्म! 3000 रुपये में FASTag का वार्षिक पास...

टोल प्लाजा पर रुकावट खत्म! 3000 रुपये में FASTag का वार्षिक पास लॉन्च, जानें कैसे मिलेगा लाभ


FASTag Annual Pass: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 18जून को निजी वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए एक घोषणा की है। उन्होंने 3000रुपये की कीमत में FASTag आधारित वार्षिक पास की शुरुआत करने का ऐलान किया। जो 15अगस्त 2025से लागू होगा। यह पास विशेष रूप से गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा को सुगम, किफायती और समय-बचत बनाना है।


क्या है FASTag का वार्षिक पास?


बता दें, FASTag Annual Pass एक ऐसा डिजिटल टोल भुगतान समाधान है। जो निजी वाहन चालकों को बार-बार टोल भुगतान की झंझट से मुक्ति दिलाएगा। इस पास की कीमत 3000रुपये तय की गई है। यह पास एक साल तक या 200यात्राओं तक वैध रहेगा। साथ ही, यह पास राष्ट्रीय राजमार्गों और कुछ राज्य राजमार्गों पर लागू होगा, जिससे वाहन चालक बिना रुकावट के यात्रा कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस पास के लिए आपको पंजीकरण करने की जरूरत नहीं होगी।


FASTag Annual Pass 15अगस्त 2025से एक्टिव होगा। इस पास को एक्टिव करने के वाहन मालिकों को राजमार्ग यात्रा ऐप (Rajmarg Yatra App) या राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध लिंक का उपयोग करना होगा।


FASTag Annual Pass की आवेदन प्रक्रिया:


1. NHAI या FASTag की आधिकारिक वेबसाइट या टोल प्लाजा कार्यालय पर जाएं।


2. अपने वाहन का नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।


3. इसके बाद अपना लागू टोल प्लाजा चुनें।


4. इसके बाद UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए 3000रुपये का भुगतान करें।


5. भुगतान के 24घंटे बाद पास आपके मौजूदा FASTag खाते से लिंक हो जाएगा।


FASTag Annual Pass के लाभ


नितिन गडकरी ने बताया कि वर्तमान समय में बार-बार यात्रा करने वाले वाहन चालकों को हर टोल प्लाजा पर भुगतान करना पड़ता है। इसलिए बार-बार की टेंशन को खत्म करने के लिए ये कदम उठाया गया है। यह पास टोल बूथ पर रुकने और रिचार्ज की आवश्यकता को कम करेगा, जिससे यात्रा तेज और सुगम होगी। साथ ही, समय की भी बचत होगी औऱ ट्रैफिक जाम सेभी छुटकारा मिलेगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read