HARYANA NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस में सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है इस पर अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनको विदेश में वहां के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है और मोदी जी की नीतियों के चलते पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है ।
हरियाणा में कांग्रेस पार्टी अपने संगठन का विस्तार कर रही है। 11 साल बाद ऐसा हो रहा है और रोहतक में कांग्रेस पार्टी ने मृतक नेत्री हिमानी नरवाल को प्रदेश सचिव बना दिया इसके बाद अनिल विज ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी का पिछले 11 साल से चुनाव नहीं हुए हैं। अब वह आननफानन में अपना संगठन बना रहे हैं। उनका संगठन हवा हवाई है इसीलिए मृतक को भी उन्होंने पद दे दिया क्योंकि उनको पता ही नहीं है कि उनकी पार्टी में कौन जिंदा है और कौन मर गया है।



