HomeUTTAR PRADESHखालिस्तनियों पर जमकर बरसे हरदीप सिंह पुरी, पीएम मोदी को धमकी देने...

खालिस्तनियों पर जमकर बरसे हरदीप सिंह पुरी, पीएम मोदी को धमकी देने वालों को बताया ‘किराए का टट्टू’


Hardeep Singh Puri Slams Khalistani: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7में शामिल होने के लिए सोमवार को कनाडा पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी की मुलाकात कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ हो सकती है। लेकिन पीएम मोदी का G7 में शामिल होने की खबर सामने आते ही कनाडा में खालिस्तानियों का प्रदर्शन शुरु हो गया। कनाडा के कई शहरों में खालिस्तानियों ने हथियार लेकर प्रदर्शन किया है। साथ ही पीएम मोदी को जान से मारने की बात भी कर रहे हैं। खालिस्तानियों के इस धमकी पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें ‘किराए का टट्टू’बता कर गंभीरता से ना लेने की सलाह दी है।


हरदीप सिंह पुरी ने क्या कहा?


हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “छोड़ो इनको। कल फिर कोई और वीडियो वायरल होगा। वो (खालिस्तानी समर्थक) पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान) में धरना देने बैठ जाएंगे क्योंकि वहीं से उन्हें फंडिंग मिलती है। मगर जब फंडिंग नहीं मिलेगी तो वो उन्हीं (पाकिस्तान) पर ही हमला बोल देंगे।”


भारत-कनाडा के रिश्तों में सुधार!


गौरतलब है कि खालिस्तानियों के मुद्दे पर भारत और कनाडा के रिश्तों में काफी खटास देखने को मिली। कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो ने खुल कर भारत पर हरदीप सिंह निज्जर के हत्या का आरोप लगाया था। उनके बयान के बाद दोनों देशों के बीच राजनायिक स्तर पर विरोधाभास भी दिखा था। हालांकि, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के सत्ता में आने के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार आ सकती है। G7 में कनाडा के द्वारा न्योता देना उसी ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सिख्स फॉर अमेरिका के फाउंडर जसदीप सिंह ने कहा कि खालिस्तानी प्रभाव अब नहीं रहेगा। खालिस्तानी आबादी का प्रतिशत बहुत ही छोटा है और अधिकांश सिख भारत और पंजाब से प्यार करते हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read